MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

धार के नालछा के पास सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप और कार की जोरदार टक्कर, 14 लोग घायल

धार के नालछा के पास कागदीपुरा फाटे पर मजदूरों से भरी पिकअप और ऑल्टो कार की आमने-सामने टक्कर में करीब 14 लोग घायल हो गए हैं जिनमें 7 गंभीर हैं। जिसको जिला अस्पताल इलाज के लिये भेज दिया गया है।
Dhar Accident News

धार: मध्यप्रदेश के धार जिले में नालछा के पास कागदीपुरा फाटे पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां मजदूरों से भरे पिकअप वाहन और ऑल्टो कार की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में करीब 14 लोग घायल हो गये। जिनमे से 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताये गये हैं। जिनको धार जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। वहीं, अन्य घायलों का इलाज इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालछा में किया जा रहा है।

जानकारी अनुसार, मानपुर के पास ग्राम जामली से सोयाबीन काटकर मजदूर वापस लौट रहे थे तभी कागदीपुरा फाटे पर पिकअप वाहन और कार की टक्कर हो गई। भिड़ंत होते ही पिकअप पलट गया। पिकअप में 17 मजदूर सवार थे। हादसा होते ही राजगीरों एवं स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।

गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही नालछा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालछा ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए धार जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

नालछा थाना प्रभारी पहलाद डिंडोरी ने बताया कि नालछा से आगे पिकअप वाहन और अल्टो कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में करीब 17 लोग सवार थे जो मजदूरी करने के बाद वापस लौट रहे थे। हादसे में करीब 14 लोग घायल हुये हैं जिन्हें नालछा के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद धार जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, अल्टो कार में एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा सवार होने की जानकारी सामने आई है। कार सवारों को भी उपचार के लिए सीधे धार ले जाया गया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

मोहम्मद अंसार, धार

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
धार के नालछा के पास सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप और कार की जोरदार टक्कर, 14 लोग घायल - MP Breaking News