भोजशाला परिसर से सटी खसरा नंबर 612 की जमीन पर प्रशासन की ओर से तय व्यवस्था के अनुसार नमाज की प्रक्रिया जारी है। दरअसल शुक्रवार को भी सुरक्षा इंतजामों के बीच लोग निर्धारित स्थान पर पहुंचे और तय व्यवस्था के तहत जुम्मे की नमाज अदा की। वहीं नमाज के दौरान पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे।
दरअसल शुक्रवार दोपहर नमाज के समय खसरा नंबर 612 की जमीन पर लोगों की आवाजाही शुरू हुई। प्रशासन ने पहले से तय व्यवस्था के अनुसार लोगों के प्रवेश और निकास की निगरानी की। नमाज के लिए पहुंचे लोगों ने एक साथ निर्धारित स्थान पर जुम्मे की नमाज अदा की और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई।
प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए
वहीं सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस जवान पूरे परिसर और आसपास के इलाकों में तैनात रहे। अधिकारियों ने भी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज पूरी होने के बाद लोगों ने तय रास्ते से परिसर खाली किया और किसी तरह की अव्यवस्था की स्थिति सामने नहीं आई। प्रशासन की ओर से भी पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर विशेष नजर रखी गई। यह लगातार आठवां शुक्रवार रहा, जब सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद तय स्थान पर जुम्मे की नमाज कराई गई। इससे पहले भी पिछले सात शुक्रवार इसी व्यवस्था के तहत नमाज संपन्न हो चुकी है।
सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद लागू हुई नई व्यवस्था
दरअसल भोजशाला विवाद से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद प्रशासन ने मुस्लिम समाज के लिए नमाज का अलग स्थान तय किया था। इसके तहत भोजशाला से सटी खसरा नंबर 612 की जमीन पर जुम्मे की नमाज की व्यवस्था लागू की गई। तब से हर शुक्रवार इसी स्थान पर नमाज कराई जा रही है। वहीं प्रशासन का कहना है कि तय व्यवस्था के अनुसार सुरक्षा, प्रवेश व्यवस्था और निगरानी के इंतजाम पहले से किए जाते हैं ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। इसी वजह से हर शुक्रवार पुलिस बल की तैनाती और अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाती है।






