MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

अभिषेक शर्मा की ऐतिहासिक पारी पर युवराज सिंह का रिएक्शन, दिया खास संदेश, बोले- जब लोग आप पर पत्थर फेंकें तो..

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में 30 गेंदों में शतक जड़कर ऐतिहासिक पारी खेली। जिसके बाद युवराज सिंह ने उनकी जमकर तारीफ की। युवराज ने कहा कि उन्हें अभिषेक की मेहनत और हुनर पर हमेशा भरोसा था और यह तो अभी शुरुआत है।
Abhishek Sharma

भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अफगानिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहले मुकाबले से लेकर आखिरी मैच तक शानदार प्रदर्शन किया और पूरी सीरीज में अफगानिस्तान को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। इसी के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज का समापन हो गया। लेकिन पूरी सीरीज के हीरो अभिषेक शर्मा रहे। अभिषेक शर्मा ने पूरी सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की।

बता दें कि अभिषेक शर्मा के लिए तीसरा टी20 मैच ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने इस मैच में तूफानी 30 गेंदों में शतक ठोककर कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। कई क्रिकेटर उनकी इस पारी की जमकर सराहना कर रहे हैं। उनकी इस शानदार पारी से उनके कोच और मेंटॉर युवराज सिंह भी बेहद खुश हैं। युवराज ने अभिषेक को बधाई देते उनकी जमकर तारीफ की है।

युवराज सिंह ने अभिषेक की तारीफ में क्या कहा?

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। युवराज सिंह ने अभिषेक की तारीफ करते हुये लिखा कि टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि उन्हें अभिषेक की मेहनत और हुनर पर हमेशा से भरोसा था और यह तो बस शुरुआत है आगे उन्हें कई और रिकॉर्ड बनाने हैं।

युवराज ने आगे लिखा कि एक महान शख्स ने कहा था, जब लोग आप पर पत्थर फेंकें, तो उन्हें मील के पत्थर में बदल दो। उनको आप अपने बल्ले से जवाब दो और आप ठीक यही कर रहे हैं। आप पर गर्व है। विनम्र बने रहिए और इस प्रक्रिया को आगे भी जारी रखिए।

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों में अभिषेक का प्रदर्शन

बता दें​ कि अफगानिस्तान के खिलाफ हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ पारियां खेली हैं। उन्होंने पहले मैच में 32 गेंदों में 82 रन, दूसरे मैच में 19 गेंदों में 39 रन तो वहीं तीसरे मैच में 34 गेंदों में 108 रन की पारियां खेली हैं। अगर पूरी सीरीज की बात करें तो अभिषेक शर्मा ने टी20 सीरीज में कुल 229 रन बनाए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के लिए अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया है।

अभिषेक शर्मा का सबसे तेज शतक

बता दें कि अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक लगातार भारत के सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में 9 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के लगाते हुए 34 गेंद में 108 रन बनाए। अभिषेक का टी20 इंटरनेशनल में ये तीसरा शतक है। अगर स्ट्राइक रेट की बात करें तो अभिषेक शर्मा ने मैदान में 317.65 के स्ट्राइक रेट से रनों की बरसात की है। अभिषेक ने अपना अर्धशतक 16 गेंदोंं में पूरा किया। इसके साथ ही वे एक बार फिर तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्‍लेबाज

  • 30* गेंदें – अभिषेक शर्मा बनाम अफगानिस्‍तान (2026)
  • 35 गेंदें – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका (2017)
  • 37 गेंदें – अभिषेक शर्मा बनाम इंग्‍लैंड (2025)
  • 40 गेंदें – संजू सैमसन बनाम बांग्‍लादेश (2024)
  • 41 गेंदें – तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका (2024)
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
अभिषेक शर्मा की ऐतिहासिक पारी पर युवराज सिंह का रिएक्शन, दिया खास संदेश, बोले- जब लोग आप पर पत्थर फेंकें तो.. - MP Breaking News