MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

6 अक्टूबर से RRB टेक्नीशियन परीक्षा, शहर सूचना पर्ची जारी, ऐसे करें डाउनलोड, मॉक टेस्ट लिंक भी एक्टिव 

आरआरबी टेक्नीशियन परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी हो चुकी है। जल्द ही प्रवेश पत्र उपलब्ध होंगे। मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव हो चुका है, इसके लिए फीस नहीं लगेगी। 
RRB Technician Exam 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा निशुल्क मॉक टेस्ट भी उपलब्ध हो चुका है। इसे परीक्षा के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 6, 7, 8 और 9 अक्टूबर को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होगा। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक प्रवेश पत्र एग्जाम से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। जिसमें उम्मीदवार का नाम, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ, जरूरी दिशा निर्देश, परीक्षा केंद्र का नाम, पता इत्यादि जानकारी उपलब्ध होती है। इसके बिना उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलती।

ऐसे करें डाउनलोड 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर CEN 02/2026 टेक्नीशियन एग्जाम सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा। यहाँ एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. लॉग इन करने के बाद स्क्रीन पर शहर सूचना पर्ची नजर आएगी।
  5. इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

मॉक टेस्ट लिंक भी एक्टिव 

मॉक टेस्ट लिंक को बिना किसी लॉग इन क्रेडेंशियल उम्मीदवार एक्सेस कर सकते हैं। इसके लिए आरआरबी के किसी भी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। इसकी मदद से उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।

आरआरबी टेक्नीशियन सीबीटी की अवधि 90 मिनट होगी। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न पर विकल्प दिया जाएगा, जिसमें से कोई एक ही सही होगा। इसके अलावा गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा। प्रश्न पत्र इंग्लिश समेत विभिन्न 15 भाषाओं में उपलब्ध होंगे।  मैथमेटिक्स विषय से संबंधित 25, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से संबंधित 25, जनरल साइंस विषय से संबंधित 40 और जनरल अवेयरनेस से संबंधित 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे।

आरआरबी टेक्नीशियन मॉक टेस्ट के लिए यहाँ क्लिक करें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
6 अक्टूबर से RRB टेक्नीशियन परीक्षा, शहर सूचना पर्ची जारी, ऐसे करें डाउनलोड, मॉक टेस्ट लिंक भी एक्टिव