सैनिक स्कूल में पढ़ने का सपना देख रहे छात्रों के लिए कुछ समय पहले एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन किया गया था। अब इन छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है क्योंकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जारी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड करना होगा। 18 जनवरी 2026 को आयोजित की गई इस परीक्षा के रिजल्ट का कई छात्र इंतजार कर रहे थे।
कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
- NTA ने सैनिक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट का स्कोर कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार कुछ आसान से स्टेप्स में अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं।
- यहां होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी का सेक्शन दिखाई देगा।
- इस पर क्लिक करने के बाद score Card for AISSEE 2026 की लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन नंबर पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- जैसे ही आप अपनी डिटेल डालेंगे स्कोर कार्ड आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल कर जरूर रखें।
रिजल्ट के बाद की प्रोसेस
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए हैं उनके लिए अब काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह काउंसलिंग कब होगी इसकी आधिकारिक तिथि की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं वह काउंसलिंग से संबंधित अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर थोड़े समय में चेक कर सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सैनिक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट देश भर के 646 परीक्षा केंद्रों पर 18 जनवरी 2026 को आयोजित करवाया था। जिन उम्मीदवारों को इसमें सफलता मिली है, वह अब प्रवेश प्रक्रिया के लिए ई काउंसलिंग का हिस्सा बनेंगे। उम्मीदवारों को एडमिशन सीट अलॉटमेंट, कैटेगरी और पात्रता मानदंड के आधार पर दिया जाएगा।





