जो स्टूडेंट्स एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जो परीक्षा स्थगित करने को लेकर है। इस खबर से उन स्टूडेंट्स को बड़ा झटका लग सकता है जो लंबे समय से परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
बता दें कि यह भर्ती परीक्षा 23 फरवरी से होना प्रस्तावित थी लेकिन कुछ कारणों के चलते इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक नई तारीख का ऐलान जल्द ही एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर किया जाएगा।
कितने पदों पर भर्ती
SSC की ओर से कुल 25487 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें बीएसएफ के 616, सीआईएसएफ के 14595, सीआरपीएफ के 5490, एसएसबी के 1764, आईटीबीपी के 1293, एआर के 17706 और एसएफ के 23 पद निकाले गए हैं।
सेल्फ स्लॉट बुकिंग बंद
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से स्टूडेंट को ये बताया गया है की भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सेल्फ स्टॉल बुकिंग ऑप्शन नहीं मिलने वाला है। एसएससी अब खुद परीक्षा केंद्र और शहर आवंटित करेगा।

कब मिलेंगे सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
भर्ती परीक्षा से 8 से 10 दिन पहले उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप उपलब्ध करवा दी जाएगी। जिसे वह ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा तिथि से दो या तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर यह दोनों चीजें डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसा है परीक्षा का पैटर्न
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर होगी। कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनके सही उत्तर पर दो अंक मिलेंगे और हर गलत उत्तर पर 0.25 अंकों की माइनस मार्किंग की जाएगी। यह सारे प्रश्न जनरल नॉलेज, जनरल इंटेलिजेंस और रिजनिंग, एलिमेट्री मैथमेटिक्स, जनरल अवेयरनेस और हिंदी-इंग्लिश के होंगे।





