लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 19 जून गुरुवार को यूजीसी नेट जून सेशन के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। एग्जाम मोड कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा। फिलहाल 25 जून एग्जाम सिटी स्लिप जारी उपलब्ध हुई है। परीक्षा 29 जून तक चलेगी। बाकी तारीखों के भी लिए शहर सूचना पर्ची जल्द जारी होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने सिटी स्लिप में दिए गए दिशा निर्देशों को पढ़ने की सलाह भी दी है। इसे डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। एजेंसी ने यह स्पष्ट किया है कि शहर सूचना पर्ची एडमिट कार्ड नहीं होती। हालांकि उम्मीदवारों के लिए इसका बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसमें उन शहरों के नाम उपलब्ध होते हैं जहां परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। इससे यात्रा और आवास व्यवस्था करने में मदद मिलती है।
ऐसे डाउनलोड करें शहर सूचना पर्ची (UGC NET 2025)
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर यूजीसी नेट जून 2025 एडवांस्ड सिटी इंटीमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें। फिर “Submit” बटन पर क्लिक करें। अब एग्जाम सिटी स्लिप नजर आएगी। इस अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में उम्मीद पर शहर सूचना पर्ची का प्रिंट आउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।
दिक्कत होने पर क्या करें उम्मीदवार?
एनटीए उम्मीदवारों को एडवांस सिटी स्लिप डाउनलोड करते समय फोटो, हस्ताक्षर और क्यूआर कोड अच्छे से चेक करने की सलाह दी है। यदि कोई गड़बड़ी मिलती है तो इसे फिर से डाउनलोड करने को कहा है। चेकिंग या डाउनलोड करते समय किसी पर कोई परेशानी होती है तो वे इसकी जानकारी एजेंसी को दे सकते हैं। इसके लिए 00-114075900 पर संपर्क कर सकते हैं या फिर ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। परीक्षा 29 जून तक चलेगी। एडमिट कार्ड 4 दिन पहले उपलब्ध हो सकते हैं ।अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।





