Hindi News

UGC NET दिसंबर 2025 को लेकर NTA ने जारी किया अहम नोटिस, अभ्यर्थियों को दी ये सलाह 

Published:
यूजीसी नेट को लेकर एनटीए ने एडवाइजरी की है। उम्मीदवारों को आवेदन से संबंधित कुछ सलाह दी गई है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 7 नवंबर है। आइए जानें कया करें और कया नहीं?
UGC NET दिसंबर 2025 को लेकर NTA ने जारी किया अहम नोटिस, अभ्यर्थियों को दी ये सलाह 

यूजीसी नेट दिसंबर सेशन (UGC NET 2025) रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एडवाइजरी जारी की है, जिसका पालन उम्मीदवारों को करना है। बता दें की यूजीसी नेट के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से लेकर 7 नवंबर तक जारी रहेगी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार का मौका 10 से लेकर 12 नवंबर के बीच मिलेगा।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए  एनटीए ने उम्मीदवारों को 7 नवंबर 2025 तक आवेदन शुल्क भुगतान के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करने का निर्देश दिया है। ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर एप्लीकेशन फॉर्म भरने और शुल्क भुगतान करने की सलाह भी दी गई है।

एजेंसी ने कहा, “एजेंसी ने कहा कि केवल उनके उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया करने वाला माना जाएगा जिन्होंने शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया है। कैंडिडेट्स को यह भी सलाह दी जाती है कि शुल्क भुगतान से पहले अपने विवरण की सावधानी पूर्वक जांच कर लें। क्योंकि बाद में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।” परीक्षा से संबंधित जरूर अपडेट, नोटिस और जानकारी के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://ugcnet.nta.nic.in/ विजिट करते रहने की भी सलाह दी जाती है।

इतनी है फीस?

आवेदन शुल्क भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। कैंडीडेट्स नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं। जनरल और  अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1150 रुपये है। ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैंडिडेट के लिए एप्लीकेशन फीस 600 रुपये निर्धारित किया गया है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 325 रुपये है।

कब होगी परीक्षा?

यूजीसी नेट  दिसंबर सेशन परीक्षा का आयोजन एनटीए द्वारा 31 दिसंबर से लेकर 7 जनवरी के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में किया जाएगा। शहर सूचना पर्ची परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे। इसमें उन शहरों की जानकारी उपलब्ध होगी, जहां एग्जाम सेंटर आवंटित किए जाएंगे। इसे डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://ugcnet.nta.nic.in/पर जाएं।
  • होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को चुनें। इसके बाद जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र को अच्छे से भरें। दस्तावेजों को अपलोड करें और फीस का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ में कंफर्मेशन पेज डाउनलोड या प्रिंट आउट करके अपने पास जरूर रख लें।
202511041450211150
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews