Hindi News

UPSC CDS और NDA 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, कैसे करें डाउनलोड? देखें लिंक और स्टेप्स

Published:
यूपीएससी ने एनडीए 2 और सीडीएस 2 परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड की जरूर पड़ेगी। एग्जाम 14 सितंबर को होगा। आइए जानें कैसे हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं?
UPSC CDS और NDA 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, कैसे करें डाउनलोड? देखें लिंक और स्टेप्स

संघ लोक सेवा आयोग में 4 सितंबर को सीडीएस-2 और एनडीए/एनए-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (UPSC CDS NDA 2 Admit Card) जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन-2 और नेशनल डिफेंस अकादेमी/नवल अकादेमी-2 परीक्षा एक ही दिन आयोजित की जाएगी। देशभर के विभिन्न शहरों में एग्जाम 14 सितंबर को होने वाला है। इसमें लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे।

प्रवेश पत्र के बिना उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। इसकी प्रिंटेड कॉपी ले जाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा वैलिड फोटो आईडी प्रूफ को ले जाना भी जरूरी है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, समय, शिफ्ट, तारीख, परीक्षा केंद्र का नाम, पता, शहर, गाइडलाइंस और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in या http://upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर यूपीएससी सीडीएस-2 या एनडीए/एनए-2 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें। जरूरी दिशा निर्देशों को अच्छे से पढ़ें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आएगा। इसमें दी गई जानकारी को सत्यापित करें और डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट निकालकर जरूर रख लें ।
  • किसी भी गड़बड़ी को लेकर तुरंत आयोग को संपर्क करें।

यूपीएससी सीडीएस एग्जाम पैटर्न

यूपीएससी सीडीएस-2 परीक्षा के तहत कुल 553 पदों पर भर्ती होने वाली है। एग्जाम ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 मई से लेकर 20 जून तक जारी थी। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू और मेडिकल एग्जाम में शामिल होने की अनुमति होगी। प्रश्न पत्र दो भाषाओं में उपलब्ध होंगे। जिसकी अवधि 2 घंटे होगी। बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इंग्लिश और जनरल नॉलेज का पेपर 120- 120 अंक का होगा। एलिमेंट्री मैथमेटिक्स 100 अंक का होगा। ऑफिसर ट्रेनिंग अकादेमी के लिए एलिमेंट्री मैथमेटिक्स की परीक्षा नहीं होगी।

यूपीएससी एनडीए परीक्षा 

यूपीएससी एनडीए-2 परीक्षा के तहत 406 पदों पर भर्ती है। इसका आयोजन भी ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 5 घंटे होगी। गणित और जनरल एबिलिटी टेस्ट दो पेपर शामिल होंगे। प्रत्येक पेपर 2 घंटे 30 मिनट का होगा। GAR पेपर में 150 और गणित में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इंग्लिश और हिंदी दोनों माध्यमों में पेपर उपलब्ध होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews