UPSC CSE 2024 Result: संघ लोक सेवा आयोग ने 22 अप्रैल मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिज़ल्ट घोषित कर दिया है। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं। परिणाम पीडीएफ़ फार्म में जारी किए गए हैं, जिसमें सफल उम्मीदवारों का नाम और रोल नंबर दिया गया है। अंतिम परिणाम 15 दिनों तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

टॉपर्स लिस्ट भी जारी हो चुकी है। शक्ति दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नियुक्ति के लिए कुल 1009 उम्मीदवारों की अनुशंसा की गई है। इस लिस्ट में जनरल कैटेगरी के 335 ईडब्ल्यूएस के 109, ओबीसी के 318, एससी के 160 और एसटी 87 उम्मीदवार शामिल हैं। अनुशंसा में से 241 अभ्यर्थी की उम्मीदवारी प्रोविजनल है। वहीं एक का परिणाम रोक दिया गया है।

टॉप 10 उम्मीदवारों का नाम 

  • शक्ति दुबे
  • हर्षिता गोयल
  • डोंगरे अर्चित पराग
  • शाह मार्गी चिराग
  • आकाश गर्ग
  • कोमल पूनिया
  • आयुषी बंसल
  • राजकृष्ण झा
  • आदित्य विक्रम अग्रवाल
  • मयंक त्रिपाठी

1100 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं ग्रुप ए और ग्रुप बी में होगी। कुल 1129 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आईएएस में 180, आईएफ़एस में 55, आईपीएस में 147 ,केंद्रीय सेवा ग्रुप ए में 605 और ग्रुप बी में 142 वैकेंसी है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://upsconline.gov.in/ या https://upsc.gov.in/ पर जाएँ।
  • होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन में जाकर यूपीएससी सिविल सेवा 2024 फाइनल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर नया पीडीएफ़ पेज खुलेगा। इसमें अपना रोल नंबर और नाम चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा?

यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 16 जून 2024 को हुई थी। मुख्य परीक्षा 20 से 29 सितंबर को आयोजित हुई थी। इंटरव्यू का आयोजन 7 जनवरी से 17 अप्रैल 2025 तक हुआ था।

FR-CSM-2024-Hindi-220425