Hindi News

UPSC Mains Result : सिविल सेवा मुख्य परिणाम हुआ जारी, ऐसे करें चेक

Written by:Amit Sengar
Published:
UPSC Mains Result : सिविल सेवा मुख्य परिणाम हुआ जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यूपीएससी (UPSC) ने सिविल सेवा मेन्स परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है सिविल सेवा मुख्य परिणाम UPSC की ऑफिसियल साइट upsc.gov.in पर घोषित किया गया है, सभी उम्मीदवार वहां से डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़े…Government Job 2022 : Software Developer के लिए निकली भर्ती, 30 हजार रूपए मिलेगी सैलरी

बता दें कि इंटरव्यू के दौर के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची अब upsc.gov.in पर उपलब्ध है। कुल 1823 उम्मीदवारों ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा पास की है आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों की लिस्ट उनके रोल नंबर के साथ जारी की है चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’) में चयन के लिए पर्सनालिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

यह भी पढ़े…Holi Colours Meaning: होली के विभिन्न रंगों का जीवन में होता है अलग महत्व और मतलब..

ज्ञातव्य है कि UPSC पर्सनालिटी टेस्ट/इंटरव्यू 5 अप्रैल, 2022 से शुरू होंगे, जो UPSC के कार्यालय धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली -110069 में आयोजित किए जाएंगे। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवारों को तुरंत डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) को भरना और जमा करना होगा DAF-II (केवल ऑनलाइन मोड) जमा करना अनिवार्य है और यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर DAF-II को ऑनलाइन जमा करने में विफल रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द हो जाएगी और इस संबंध में किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े…इस प्रतियोगिता में फर्स्ट प्राइज जीतने पर मिलेंगे 7.60 लाख रुपए, ऐसे करें पार्टिसिपेट

ऐसे करें चेक

>> संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
>>> होम पेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है – Civil Services Mains Examinations 2021 Results (सिविल सेवा मेन्स परीक्षा 2021 परिणाम)
>> ऊपर दिए गए सीधे लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं, जिससे पीडीएफ फाइल के साथ एक नया पेज खुलेगा।
>> अपना रोल नंबर खोजने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
>> फिर प्रिंट पर क्लिक करके यूपीएससी मेन्स परिणाम हार्डकॉपी में ले सकते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews