Hindi News

इस दिन जारी होगा पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट, WBCHSE ने घोषित की तारीख, ऐसे करें चेक

Published:
पश्चिम बोर्ड 12वीं परीक्षा रिजल्ट की तारीख घोषित हो चुकी है। इससे संबंधित नोटिस भी जारी किया है। एग्जाम 12 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक राज्य के विभिन्न केंद्रो पर आयोजित किए गए थे। 
इस दिन जारी होगा पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट, WBCHSE ने घोषित की तारीख, ऐसे करें चेक

AI Generated Image

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक यानि कक्षा 12वीं परीक्षा 2006 के परिणाम 14 मई 2026 को घोषित होने वाले हैं। पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा काउंसिल में संबंधित नोटिस जारी किया है। परीक्षा की तारीख कंफर्म कर दी है। इस दिन सुबह 10:00 बजे प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कोलकाता के सॉल्टलेक में स्थित विद्यासागर भवन में रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से लेकर 27 फरवरी के बीच किया गया था। जो भी विद्यार्थी इसमें शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट http://wbchse.wb.gov.in पर जाकर सुबह 11:00 बजे के बाद अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अपडेट के लिए छात्रों को नियमित तौर पर काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

मार्कशीट के पीडीएफ में छात्र का नाम, रोल नंबर, टोटल मार्क्स, प्राप्त अंक, सब्जेक्ट वाइज स्कोर, पास प्रतिशत, पास या फेल स्टेटस समेत अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। इसे डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज स्टूडेंट सेक्शन में “Result” के टैब पर क्लिक करें।
  3. रिजल्ट पोर्टल खुलेगा। रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर परिणाम नजर आएगा। विषयवर अंक चेक करें। फिर इसे डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

पिछले वर्ष कैसा था रिजल्ट?

पिछले साल कक्षा 12वीं में 90.79% छात्रों से परीक्षा पास की थी। लड़कों का पासिंग प्रतिशत 93% था। वहीं लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 88.88% था। बता डें कि इस साल उच्च माध्यमिक परीक्षा में 9.71 लाख विद्यार्थी शाम शामिल हुए थे। राज्य भर में 2683 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई थी। छात्राओं की संख्या 54,460 थी। वहीं लड़कों की संख्या 4,26,733 थी। रिजल्ट 85 दिनों के भीतर घोषित होने जा रहा है। माध्यमिक यानि दसवीं परीक्षा का परिणाम 8 मई 2026 को घोषित होने वाला है, जिसे स्टूडेंट्स http://wbbse.wb.gov.in पर जाकर चेक कर पाएंगे।

wbchse-result-publication-l-pr-198-2026 (1) 134209099454756731 (1)
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews