कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा 2025 के लिए रिक्तियों की अंतिम सूची (Final Vacancy List) जारी कर दी है। 21 अप्रैल 2026 को आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, इस भर्ती के जरिए कुल 1,715 पदों को भरा जाएगा। इसमें स्टेनोग्राफर ग्रेड सी पदों के लिए कुल 232 और स्टेनोग्राफर ग्रेड डी पदों के लिए 1,483 रिक्तियां जारी की गई हैं।
इससे पहले आयोग ने एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए कौशल परीक्षा 28 और 29 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। आयोग ने यह भी सूचित किया है कि अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद, संबंधित उपयोगकर्ता विभागों या संगठनों द्वारा दस्तावेज़ सत्यापन (DV) किया जाएगा। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) और स्किल टेस्ट (Stenography Test) में प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। इस भर्ती के माध्यम से केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों में स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ (ग्रुप बी अराजपत्रित) और ग्रेड ‘डी’ (ग्रुप सी) की भर्ती की जाती है।
कुल रिक्तियां: 1715 पद
- ग्रेड ‘C’ (Group B): लगभग 232 पद
- ग्रेड ‘D’ (Group C): लगभग 1483 पद
श्रेणी-वार (Category-wise) रिक्तियां
- ग्रेड ‘C’ के लिए: अनारक्षित (UR) के लिए 119 पद, OBC के लिए 50, EWS के लिए 27, SC के लिए 22 और ST के लिए 14 पद आवंटित हैं।
- ग्रेड ‘D’ के लिए: अनारक्षित (UR) के लिए 711 पद, OBC के लिए 350, SC के लिए 190, EWS के लिए 146 और ST के लिए 86 पद रखे गए हैं।
SSC Stenographer Final Vacancy 2025 लिस्ट ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर SSC स्टेनो ग्रेड C, D परीक्षा की अंतिम रिक्तियों की सूची के लिंक पर क्लिक करें।
- अब फाइनल वैकेंसी पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
- पदवार और श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण ध्यानपूर्वक देखें।
- डाउनलोड कर भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें।






