Hindi News

घर बैठे फ्री में करें Writing से जुड़े ये 3 कोर्स, शिक्षा मंत्रालय ने किया लॉन्च 

Published:
यदि आप राइटिंग के क्षेत्र नें करियर बनाना चाहते हैं, तो शिक्षा मंत्रालय के ये कोर्स बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों से जुडने के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगती। आइए जानें कैसे और कब तक इनका लाभ उठाया जा सकता है?
घर बैठे फ्री में करें Writing से जुड़े ये 3 कोर्स, शिक्षा मंत्रालय ने किया लॉन्च 

AI Generated Image

शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित फ्री ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल “स्वयं” पर अनेक पाठ्यक्रम उपलब्ध है। जिसका संचालन अलग-अलग नेशनल कॉर्डिनेटर द्वारा किया जाता है। सीईसी  के अंतर्गत वर्तमान में कई  प्रसिद्ध कॉलेज राइटिंग से संबंधित तीन अलग-अलग पाठ्यक्रम (Writing Free Courses) ऑफर कर रहे हैं, जिन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर ज्वाइन किया जा सकता है। इसके लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।

फ्री पाठ्यक्रमों की सूची में “अकादेमिक राइटिंग”, “इंडियन राइटिंग इन इंग्लिश” और “इंडियन राइटिंग इन इंग्लिश-1” नाम के कोर्स शामिल हैं। इन कोर्सेज का लाभ  फ्री में उठाया जा सकता है। इन्हें कुछ सप्ताह में ही पूरा किया जा सकता है। एनरोलमेंट की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 है। वहीं पाठ्यक्रमों की शुरुआत जनवरी 2026 में होने वाली है। यदि आप राइटिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखते हैं तो अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी पाठ्यक्रम को ज्वाइन कर सकते हैं।

कोर्स के बारे में जानें 

अकादेमिक राइटिंग:- इस पाठ्यक्रम से अब तक 400 से अधिक लर्नर्स जुड़ चुके हैं। यह कोर्स एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी, श्रीनगर गढ़वाल उत्तराखंड द्वारा ऑफर किया जा रहा है। यह एक यूजी/पीजी लेवल का प्रोग्राम है।  जिसका संचालन 14 जनवरी से लेकर 30 अप्रैल 2026 के बीच किया जाएगा। इसे केवल 15 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। पीजी स्टूडेंट्स, रिसर्च स्कॉलर्स, साइंटिस्ट और फैकल्टी मेंबर्स के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

इंडियन राइटिंग इन इंग्लिश:- यह कोर्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी रुड़की के प्रोफेसर विनोद मिश्रा द्वारा ऑफर किया जा रहा है। इन अंडरग्रेजुएट लेवल के प्रोग्राम का संचालन 12 जनवरी से लेकर 30 अप्रैल 2026 तक होगा। इसे पूरा करने के लिए केवल 15 सप्ताह का समय लगता है।

इंडियन राइटिंग इन इंग्लिश-1:– यह कोर्स यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर जी. स्वर्ण लक्ष्मी द्वारा ऑफर किया जा रहा है। अब तक 35 लर्नर्स इससे जुड़ चुके हैं। पाठ्यक्रम की शुरुआत 12 जनवरी से होगी। वहीं इसका समापन 30 अप्रैल 2026 को होगा। इसे लैंग्वेज कैटेगरी में शामिल किया गया है, जो इंग्लिश भाषा में उपलब्ध है। यह पाठ्यक्रम अलग-अलग शैलियों में विभाजित है, जिसमें कविता, नाटक, गैर काल्पनिक गद्य, कथा और लघु कथा शामिल हैं।

कोर्स से जुडने के लिए स्टेप्स

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://swayam.gov.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर साइन इन या रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करके प्रोफाइल क्रीऐट कर लें।
  • फिर कोर्स को सर्च करें। इसके बाद “Join” बटन पर क्लिक करें।
  • लॉग इन डिटेल्स दर्ज करके कोर्स को ज्वाइन कर पाएंगे।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews