Chhatarpur News: करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत, गांव में मातम का माहौल

Chhatarpur News: करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत, गांव में मातम का माहौल

Chhatarpur News : छतरपुर जिले से दो बड़ी खबर सामने आई है। जब करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्राम कसार का मामला

दरअसल, मामला बिजावर पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के सटई थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम कसार का है। जब पति, पत्नी और पुत्री सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिनकी पहचान हल्कू रैकवार उम्र 56 साल, फूला बाई उम्र 50 साल और पुत्री काजल, उम्र 17 साल के रुप में की गई है। बता दें कि हादसे के वक्त तीनों खेत पर काम रहे थे। आसपास के लोगों को जब पता चला तो वह तत्काल तीनों को सटई अस्पताल ले गए। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

[dgv_vimeo_video id=”851554268″]

देवरी में भी करंट लगने से 1 की मौत

ऐसा ही एक और मामला जिले के बिजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम देवरी से सामने आया है। जिसमें अरुण प्रताप सिंह का करंट लगने से निधन हो गया। जिसकी उम्र 26 साल बताई जा रही है जो कि पेशे से एडवोकेट था। इधर, घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। फिलहाल, पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews