कांग्रेस विधायक और उनके समर्थकों ने EOW की टीम को घेरा, पुलिस से FIR की मांग, विधायक के भाई ने समर्थकों को पत्थर मारने के लिए उकसाया

बड़ामलहरा विधायक रामसिया भारती, उनके भाई और समर्थकों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पुलिस से बहस करती नज़र आ रही हैं। दरअसल, घुवारा पटवारी के घर ईओडब्ल्यू की टीम के छापा मारने के बाद स्थिति गरमा गई और वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। कांग्रेस विधायक का कहना था कि ये कार्रवाई बिना किसी आधार पर की गई है और वो पुलिस से जांच एजेंसी के खिलाफ एफआईआर की मांग कर रही थीं। 
MLA Ramsiya Bharti

Congress MLA Engages in Heated Argument with Police : छतरपुर जिले की बड़ामलहरा विधायक रामसिया भारती की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की टीम और स्थानीय पुलिस के साथ तीखी नोंकझोक का मामला सामने आया है। दरअसल, ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा घुवारा पटवारी देवेंद्र राजपूत के घर पर छापा मारने के बाद कांग्रेस विधायक और उनके समर्थकों ने टीम को रात के समय घेर लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई।

कांग्रेस विधायक और ईओडब्ल्यू की टीम के बीच हुए इस विवाद का वीडियो भी सामने आया है। विधायक इसमें पुलिस से EOW के खिलाफ एफआईआर करने की मांग करती नज़र आ रही हैं। वहीं, विधायक के भाई तुलसी लोधी अपने समर्थकों को टीम पर पत्थरबाजी करने के लिए उकसाते हुए सुनाई दे रहे हैं।

कांग्रेस विधायक और पुलिस में तीखी बहस

बड़ामलहरा से कांग्रेस विधायक रामसिया भारती, स्थानीय पुलिस और EOW की टीम के सदस्यों के बीच मंगलवार देर रात लगभग दो घंटे तक जोरदार बहस होती रही। ईओडब्ल्यू की टीम ने घुवारा पटवारी देवेंद्र राजपूत के घर पर छापा मारा था और इसके बाद कांग्रेस विधायक अपने समर्थकों के साथ उनके पक्ष में वहां पहुंच गईं। उनके समर्थकों ने EOW की टीम को रात के समय घेर लिया और दोनों पक्षों में जमकर नोंकझोक हुई।

EOW पर एफआईआर की मांग को लेकर हंगामा 

इसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। विधायक देर तक स्थानीय पुलिस से EOW के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करती रहीं। जब पुलिस ने कहा कि इस तरह एफआईआर नहीं की जा सकती है, तो वो उनसे बहस करती नज़र आईं। सामने आए वीडियो में ये भी सुनाई दे रहा है कि विधायक के भाई तुलसी लोधी अपने समर्थकों से EOW की टीम पर पत्थरबाजी करने को कह रहे हैं। इसपर पुलिस उन्हें इस तरह की बात करने पर टोक रही है। हंगामा बढ़ते देख ईओडब्ल्यू की टीम मौके से निकल गई। वहीं, पटवारी देवेंद्र राजपूत ने EOW की टीम के खिलाफ चौकी में आवेदन दिया है।

छतरपुर से सौरभ शुक्ला की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1051796487″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews