Chhatarpur News : दहेज के लिए शादी के 2 दिन पहले तोड़ा रिश्ता, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Chhatarpur News : दहेज के लिए शादी के 2 दिन पहले तोड़ा रिश्ता, पुलिस ने किया मामला दर्ज

छतरपुर, संजय अवस्थी। समाज से अभी भी दहेज (Dowry) रूपी दानव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। छतरपुर (Chhatarpur) में गुरूवार को दहेज के कारण एक लड़की की शादी बारात आने के दो दिन पहले ही टूट गई। उसके बाद अब यह मामला थाने पहुंच गया है। लड़की के परिजनों का कहना है कि लड़के पक्ष ने दहेज की रकम में दो लाख रूपए बढ़ाने के नाम पर कार्ड छपने के बाद रिश्ता तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें….MP Board: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने छात्रों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर, अब कॉल कर ले सकते हैं जानकारी

क्या है मामला
यूपी (UP) के राठ क्षेत्र में स्थित ग्राम ममना से आयी एक महिला शकीला बानो ने बताया कि उनकी बहिन चांदनी की शादी छतरपुर के नया मोहल्ला क्षेत्र में रहने वाले कल्लू ठेकेदार के बेटे एमरोज के साथ तय हुई थी। लड़की ने बताया कि पिता ने दहेज के नाम पर लगभग 8 लाख रूपए की मांग की थी। हमारे परिवार ने 5 लाख रूपए की रकम पक्यात में दे दी है। शादी की तैयारियां दोनों ही परिवारों में चल रही थी, लेकिन दो दिन पहले कल्लू ठेकेदार ने फोन कर कहा कि जब तक 5 लाख और नहीं मिल जाते तब तक वे बारात लेकर नहीं आएंगे। यह खबर सुनते ही दुल्हन और उसकी मां बीमार हो गईं। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि दहेज लोभियों के कारण हमारे परिवार में मातम छा गया है। उक्त महिला ने पहले सिटी कोतवाली में शिकायत की, जब सुनवाई नहीं हुई तो उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दिया। एसपी कार्यालय से  निर्देश मिलने के बाद कोतवाली पुलिस एक्शन में आयी जिसके बाद अब कार्यवाही की जा रही है। छतरपुर टीआई अरविंद दांगी कहना है कि दहेज के चक्कर में शादी तोड़ने की एक शिकायत सामने आयी है। शिकायतकर्ता महिला के तथ्यों की जांच कर आरोपी पक्ष के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें….Ashoknagar News : कलेक्टर के आदेश को मंत्री ने नकारा, कहा करीला में दर्शन कर सकते हैं लोग

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews