Chhatarpur News: समस्या की जगह भेंट लेकर कलेक्टर के सामने पहुंचा व्यक्ति

Chhatarpur News: समस्या की जगह भेंट लेकर कलेक्टर के सामने पहुंचा व्यक्ति

छतरपुर, संजय अवस्थी। अक्सर लोग कलेक्टर (Collector) की जनसुनवाई में अपनी समस्याएं सुनाने पहुंचते हैं। पर छतरपुर (Chhatarpur) के एक गांव का व्यक्ति कलेक्टर के लिए भेंट लेकर पहुंचा। जिसके बाद कलेक्टर ने भेज स्वीकारते हुए व्यक्ति का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें….Ashoknagar: अपनी ही सरकार के एक अधिकारी को हटाने ABVP के छात्र आंदोनल की राह पर

मामला नौगांव जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम लहेरा पुरवा का है। जहां रहने वाले देवीदीन अहिरवार ने कलेक्टर शीलेंद्र सिंह की कार्यशैली से इतने प्रभावित हो गए की उन्होंने कलेक्टर को अनोखी भेंट देने का सोचा। देवदीन ने खुद के द्वारा बनाई गई पेंटिंग कलेक्टर को भेंट की। जिसके बाद कलेक्टर ने देवदीन का धन्यवाद कर भेंट स्वीकार की।

मंगलवार को पहली बार ऐसा हुआ कि कोई व्यक्ति कलेक्टर की कार्यशैली से प्रभावित होकर उनका आभार जताने भेंट लेकर पहुंचा हो। जानकारी के अनुसार मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे नौगांव जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम लहेरा पुरवा के निवासी देवीदीन अहिरवार ने कलेक्टर से मुलाकात कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए स्वयं के द्वारा बनाई गई कलेक्टर की पेंटिंग उन्हें भेंट की। देवीदीन ने बताया कि वह लगातार जनसुनवाई में आकर कलेक्टर द्वारा किए जा रहे कार्यों को देख रहा था और वह कलेक्टर की कार्यशैली से बेहद प्रभावित है, इसी के चलते उसने स्वयं पेंटिंग बनाकर कलेक्टर को भेंट की है। वहीं कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने देवीदीन की भेंट स्वीकार कर उसका आभार जताया है।

यह भी पढ़ें….College Admission 2021: मई से शुरू होगी कॉलेजों में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews