छतरपुर: शराब के नशे में युवक ने अपनी मां को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

छतरपुर में शराब के नशे में बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतारा दिया है। पुलिस के मुताबिक महिला की मौत के बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Chhatarpur Crime News

छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां एक बेटे पर अपनी ही मां की हत्या करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, थाने में मां और बेटे के बीच विवाद की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां महिला मृत अवस्था में मिली। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बता दें कि यह घटना पुलिस थाना बमनौरा कला क्षेत्र की है। जब पुलिस ने जांच की तो खुलासा हुआ कि महिला के बेटे झार सिंह ने ही शराब के नशे में पैसे मांगने को लेकर विवाद किया। जिसके बाद गुस्से में आकर बेटे ने ही अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने मीडिया से बातचीत करते हुए पूरी मामले की विस्तार से जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला और उसके पुत्र के बीच में विवाद हो गया जब पुलिस की टीम वहां पर पहुंची तो घटनास्थल पर महिला मृत अवस्था में मिली। इसके बाद जब ग्रामीणों से पूछताछ और सबूत जुटाए गए तो पाया गया कि महिला के बेटे ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है।

शराब के नशे में बेटे ने की मां की हत्या

पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे धुत होकर घर आया था और अधिक शराब पीने के लिए महिला से पैसों की मांग की। चूंकि महिला ने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक विवाद चला। जब बेटे को पैसे नहीं मिले तो उसने पत्थर से वार महिला को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, हमले में महिला के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि झार सिंह महिला के दो बेटों में से एक है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews