छतरपुर जिले में 2 दिनों से लगातार हो रही वर्षा से जनजीवन अस्त व्यस्त, जलमग्न हुआ खरियानी गांव

छतरपुर जिले में 2 दिनों से लगातार हो रही वर्षा से जनजीवन अस्त व्यस्त, जलमग्न हुआ खरियानी गांव

Chhatarpur Weather Update : छतरपुर जिले में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। जिले के विभिन्न इलाकों से नदी नालों के उफान पर आने की खबरें सामने आ रही है। तमाम छोटी-बड़ी नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। कई रास्ते भी बंद हो गए हैं। जिससे कई गांवों का आपसी संपर्क भी टूट गया है।

[dgv_vimeo_video id=”851544556″]

जलमग्न हुआ खरियानी गांव

इसी कड़ी में बिजावर जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम खरियानी के जलमग्न होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव की गलियों और घरों में पानी घूस गया है। कई कच्चे मकान भी इस वर्षा में डूब गए हैं। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”851543781″]

5 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, रूपरेखा और कम दबाव का क्षेत्र बनने से पूर्व मध्य प्रदेश में 5 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया जबकि पश्चिमी हिस्से में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ जिलों में मौसम साफ बना रहेगा। डिंडोरी मंडला में नदी में बाढ़ आ गई है। पुल पर पानी आने जाने से डिंडोरी मंडला रोड को बंद कर दिया गया है। वहीं, नदी नाले उफान पर आ गए हैं।

भोपाल, रायसेन, छिंदवाड़ा और नर्मदा पूर्व में गुरुवार सुबह से बारिश देखी जा रही है। रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। रीवा में बारिश की वजह से निचले इलाके में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। जबलपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई जबकि रीवा, सागर, शहडोल संभाग में भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबलपुर, उमरिया, मंडला, सीढ़ी, रतलाम, बेतूल, सतना, ग्वालियर, उज्जैन, मलाजखंड, खजुराहो, इंदौर, दमोह, सागर, दतिया, रीवा, टीकमगढ़, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, भोपाल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews