नहाने गए चार बच्चे नदी में डूबे, रात में रुका रेस्क्यू, सुबह फिर होगी तलाश

नहाने गए चार बच्चे नदी में डूबे, रात में रुका रेस्क्यू, सुबह फिर होगी तलाश

छतरपुर|संजय अवस्थी| जिले में दिल दहलाने वाली घटना घटित हुई है जिसमे 4 नाबालिग बच्चे नहाने के दौरान नदी में डूब गए हैं| मामला लवकुशनगर के बंसिया थाना इलाके के नेहरा घाट के केन नदी का है, जहां नदी में नहाने गए 4 बच्चों के डूबने की घटना सामने आई है | जिन्हें निकालने के लिए पिछले कई घंटों से लगातार रेसक्यू ऑपरेशन जारी है|

दरअसल पहले एक बच्चा डूबा था जिसके बाद एक दूसरे को बचाने के चक्कर मे चारों बच्चे नदी में डूब गए, बच्चों की उम्र 12 से 15 वर्ष की है जो कि खानाबदोश परिवार के बताए जा रहे हैं | वहीं इलाके में मातम पसरा हुआ है लापता बच्चों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, ग्रामीणों का आरोप है रेत माफियाओं द्वारा बनाये गए 25 फ़ीट गहरे गड्ढे में बच्चे डूबे हैं| बच्चों को बचाने के लिए पहले ग्रामीणों और पुलिस ने काफी मशक्कत की लेकिन सफल नहीं हो पाए | जिसके बाद घटनास्थल पर देर से रेस्क्यू टीम के साथ एसडीएम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं | लेकिन रात होने की वजह से रेसक्यू नहीं हो पा रहा है | जो कि अब सुबह किया जाएगा वहीं पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews