मोहब्बत ने बनाया चोर, प्रेमिकाओं का शौक पूरा करने के लिए चोरी करते थे नाबालिग

मोहब्बत ने बनाया चोर, प्रेमिकाओं का शौक पूरा करने के लिए चोरी करते थे नाबालिग

छतरपुर, संजय अवस्थी। बक्सवाहा थाना पुलिस ने विभिन्न जिलों से चोरी हुई 7 बाइक बरामद की हैं। वाहनों को पकड़ने गए थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय को बड़ी सफलता हाथ लगी और दो नाबालिग लड़कों ने 7 मोटर साइकिलों की चोरी करना कबूल की। ये लड़के अपनी प्रेमिकाओं को इंप्रेस करने के लिए चोरी करते थे।

जानकारी के अनुसार 12 मार्च को थाना कोतवाली टीकमगढ़ से सैलून दुकानदार राकेश नापित की बाइक चोरी हुई थी, जिसकी सूचना कोतवाली थाना में दर्ज कराई गई। बकस्वाहा थाना पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि एक लड़का बिना नंबर की गाड़ी लिए हैं। यह बाइक बेचने की चर्चा हो रही है। पुलिस ने पहुंचकर 2 नाबालिग लड़कों को पकड़ा, उन्होंने पूछताछ में 4 बाइक चोरी करना स्वीकार किया। इन लड़कों ने पुलिस को बताया कि वह अपनी प्रेमिकाओं के शौक पूरे करने के लिए रुपए जुटाने को चोरी करते हैं। पुलिस ने जो बाइक जब्त की उनमें 3 जिला सागर की, 3 जिला दमोह और एक गाड़ी टीकमगढ़ की बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों नाबालिग लड़कों को बाल सुधार गृह भेजा है। थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि दोनों लड़कों ने 7 गाड़ियों की चोरी कबूली है। गाड़ियों के आधार पर विवेचना जारी है, जैसे ही विवेचना पूर्ण होगी सभी तथ्यों से अवगत कराया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews