MP Transfer : मप्र पुलिस में प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के थोक बंद तबादले, एसआई व एएसआई को भी इधर से उधर किया

MP Transfer : मप्र पुलिस में प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के थोक बंद तबादले, एसआई व एएसआई को भी इधर से उधर किया

MP Transfer :  छतरपुर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने जिला स्तर पर विभाग में बड़ा फेरबदल किया है, उन्होंने प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों के थोकबंद तबादले किये, तबादला सूची में 22 प्रधान आरक्षक और 52 आरक्षकों ने नाम हैं इसके अलावा एक उप निरीक्षक एवं एक सहायक उप निरीक्षक को भी एसपी के इधर से उधर किया है।

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने विधानसभा चुनावों से पहले जिले में बड़ी सर्जरी की है , जारी की गई तबादला सूची में प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों के अलावा उप निरीक्षक अरविंद यादव पुलिस लाइन से हरपालपुर और सहायक उप निरीक्षक विनोद सिंह गौड़ को भी राजनगर से जुझारनगर भेजा गया है।

21 प्रधान आरक्षकों के तबादले

आदेश के तहत प्रधान आरक्षक देवेंद्र यादव को गढ़ीमलहरा से यातायात, रमाकांत रावत को मातगुवां से गढ़ीमलहरा, रामप्रकाश गोस्वामी को बिजावर से बमनोरा, राजेंद्र तिवारी को पुलिस लाइन से बमनोरा, किशोरीलाल को गढ़ी मलहरा से लुगासी, योगेंद्र तिवारी को  सिविल लाइन से यातायात, महेंद्र कुमार को यातायात से बमीठा, रामदयाल अहिरवार को पुलिस लाइन से बिजावर, पवन बाल्मिक को कोतवाली से ईशानगर, राजेंद्र प्रजापति को मातगुवा से पुलिस लाइन, कुर्बान वेग को पुलिस लाइन से सटई, दीपक चतुर्वेदी को पहरा से गोयरा, रामकृपाल वर्मा को चंदला से बक्सवाहा, रतिराम प्रजापति को एसडीओपी बिजावर ऑफिस से ईशानगर, हजरत अली को महाराजपुर से गढ़ी मलहरा, कल्पना शर्मा को ईशानगर से कोतवाली, धर्मेंद्र सिंह को  ईशानगर से जुझारनगर, कृष्ण बल्लभ को ईशानगर से पुलिस लाइन, बाबूराम को महाराजपुर से सटई, बृजराज सिंह को गुलगंज से हरपालपुर, अजय गुप्ता को कोतवाली से पुलिस लाइन और रज्जन पाण्डेय को बिजावर से शाहगढ़ भेजा गया है ।

तबादला सूची में 51 आरक्षकों के नाम

तबादला सूची के आधार पर आरक्षक किशोर को खजुराहो से कोतवाली, शिवम शर्मा को पुलिस लाइन से जुझारनगर, रगवर कुशवाहा को नौगांव से ईशानगर, मुलायम सिंह को हिनौता से बमीठा, रविशंकर को घुवारा से सटई, आशीष यादव को  बक्सवाहा से किशनगढ़, गजराज सिंह को बिजावर से भगवा, डग्गीराजा को राम टोरिया से बिजावर, राजीव सिंह को चौकी घुवारा से कोतवाली, राजकुमार को घुवारा से नौगांव, अजय काजले को पुलिस लाइन से कोतवाली, अमित सिंह को बिजावर से बम्होरी, संजय साहू को एसडीओपी कार्यालय बिजावर से पुलिस लाइन, अजय मिश्रा को चौकी खैराकला से पुलिस लाइन, भूपेंद्र को सीलोन से पुलिस लाइन, अंकित सोनी को मातगुवां से पुलिस लाइन, जितेंद्र कुमार को सिविल लाइन से हरपालपुर, अभय यादव को पुलिस लाइन से सटई, भूपत सिंह को पुलिस लाइन से सिविल लाइन, सुरेश अहिरवार को पुलिस लाइन से बंशिया, अजय मिश्रा को कोतवाली से ईशानगर, जीतेंद्र को किशनगढ़ से गोयरा, नरेंद्र को गुलगंज से ईशानगर, हेमंत चौधरी को कोतवाली से पुलिस लाइन, यादवेंद्र सिंह को गोयरा से नौगांव, भूपेंद्र यादव को नौगांव से गोयरा, ज्योति अहिरवार को पुलिस लाइन से हरपालपुर, राजेश शर्मा को पुलिस लाइन से पिपट, अतुल मिश्रा को ओरछा रोड से सरवई, राधा पटेल को पुलिस लाइन गढ़ीमलहरा, अंजली गंगेले को पुलिस लाइन से सिविल लाइन, सुखवती कुशवाहा को पुलिस लाइन से मातगुवां, प्रियंका नायक को पुलिस लाइन से गढ़ीमलहरा, शिवा सिंह को पुलिस लाइन से सटई, शिवम वर्मा को पुलिस लाइन से ओरछा रोड, बेटा लाल को खजुराहो से बमीठा, नीतू सिंह को पुलिस लाइन से गढ़ीमलहरा, अनीता को गढ़ीमलहरा से पुलिस लाइन, मुकेश को बिल्थरे नौगांव से बमीठा, अभिषेक नायक को नौगांव से बिजावर, आदित्य परिहार को नौगांव से महाराजपुर, विनीत जैन को महाराजगंज से रामटोरिया, रामनिवास साहू को राजनगर से बमीठा, दीप्ति सरवैया को पुलिस लाइन से सीएसपी ऑफिस, हरदेव को पुलिस लाइन से महाराजपुर, राकेश को पुलिस लाइन से बम्होरी, रामराज सिंह को बाजना से यातायात, अखिलेश को  यातायात से बमीठा, प्रशांत यादव को कोतवाली से पुलिस लाइन, दीपांशु बाजपेई को गोयरा से राजनगर, सौरभ तिवारी को गोयरा से राजनगर और आशीष सिंह को गोयरा से नौगांव ट्रांसफर किया गया है।

छतरपुर से सुबोध त्रिपाठी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews