4 साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में TI निलंबित, SDOP से मांगा जवाब

4 साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में TI निलंबित, SDOP से मांगा जवाब

छतरपुर।मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले मे 4 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने नौगांव टीआई को निलंबित कर दिया है।वही एसडीओपी से स्पष्टीकरण मांगा है।इस  मामले में लापरवाही एवं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने पर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

दरअसल, मामला नौगांव थाना क्षेत्र के वनगाये का है, जहां 4 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया था।घटना के 72 घंटे बाद भी FIR दर्ज नहीं की गई थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दरिंदगी का खुलासा होने के बाद एसपी कुमार सौरभ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया था ।इसके बाद आज एसपी ने टीआई बैजनाथ शर्मा को निलंबित कर दिया है। मामले में लापरवाही एवं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने पर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वही इस पूरे मामले में नौगांव एसडीओपी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। वही 4-5 संदेहियों को भी पुलिस ने दबोचा है और इन से कड़ाई से पूछताछ जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews