छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। राज्य की विष्णुदेव सरकार ने अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्यमूल्यांकन प्रतिवेदन (APAR) दर्ज करने की समय-सीमा बढ़ा दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 20 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर दिया है।
यह व्यवस्था अखिल भारतीय सेवा के अफसरों को छोड़कर अन्य सरकारी कर्मचारियों पर लागू की जाएगी। विभाग ने सभी विभाग प्रमुखों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को पत्र जारी कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।
ये हैं संशोधित तारीखें (वर्ष 2025-26 के लिए)
- स्व-मूल्यांकन (Self-Appraisal): अंतिम तिथि 15 मई 2026 थी, अ 31 अगस्त 2026 कर दिया गया है।
- प्रतिवेदक अधिकारी (Reporting Officer) द्वारा मूल्यांकन: अंतिम तिथि 15 जून 2026 से बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 की गई है।
- समीक्षक अधिकारी (Reviewing Officer) द्वारा मूल्यांकन: अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2026 कर दी गई है।
- स्वीकार करने वाले अधिकारी (Accepting Authority) द्वारा मूल्यांकन: अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 से बढ़ाकर 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र के अनुसार, आदेश के अनुसार, जिन सरकारी कर्मचारियों की ऑनबोर्डिंग स्पैरो (SPARROW) पोर्टल पर हो चुकी है, लेकिन यूजर क्रेडेंशियल (यूज़र आईडी/पासवर्ड) निर्धारित नहीं होने या तकनीकी कारणों से ऑनबोर्डिंग अधूरी रहने के कारण ऑनलाइन APAR लिखना संभव नहीं हो पा रहा है, उन्हें राहत दी गई है। अब ऐसे कर्मचारी नए निर्धारित प्रपत्र (अंकीय ग्रेड) में ऑनलाइन या ऑफलाइन (मैन्युअल) माध्यम से अपनी रिपोर्ट जमा कर सकेंगे। यह आदेश केवल वित्तीय वर्ष 2025-26 (1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि) के मूल्यांकन के लिए ही प्रभावी होगा। सरकार के इस फैसले से राज्य के हजारों कर्मचारियों को तकनीकी समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी।






