CG Weather: नया सिस्टम एक्टिव, 1 दर्जन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी

IMD weather update

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। नया सिस्टम बनने के चलते छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की गतिविधियों में तेजी आई है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज 8 जुलाई शुक्रवार को फिर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा और दुर्ग संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वही कई संभागों में बिजली गिरने और चमकने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े.. हाई कोर्ट का पेंशन पर बड़ा फैसला, राज्य सरकार को दिया ये आदेश, इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Forecast) के अनुसार, वर्तमान में एक ट्रफ और एक चक्रवात बन रहा है। एक मानसून ट्रफ दक्षिणी पाकिस्तान, अहमदाबाद, गुना, जबलपुर, पेंड्रा रोड, झारसुगुड़ा, गोपालपुर होते हुए बंगाली खाड़ी तक फैला है। यह 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। वहीं  एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पश्चिम तथा पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण ओडिशा, उत्तर आंध्र प्रदेश के ऊपर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है।इसके असर से प्रदेशभर में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने के आसार है।

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Update) के अनुसार, ट्रफ और साइक्लोन बनने के चलते अगले 24 घंटे में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जीपीएम और जांजगीर-चांपा सहित राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम को देखते हुए आगामी 24 घंटे के लिए दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले पांचों जिलों दुर्ग, बालोद, कवर्धा, बेमेतरा और राजनांदगांव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।वहीं, दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा होने के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है।

यह भी पढ़े..किसानों के लिए बड़ी खबर, अब समर्थन मूल्य पर होगी इन दालों की खरीदी, इन्हें मिलेगी प्रोत्साहन राशि

बता दे कि राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 220.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज सात जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 354.0 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 113.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

अबतक बारिश का रिकॉर्ड, जिलेवार स्थिति

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 130.3 मिमी, सूरजपुर में 184.2 मिमी, जशपुर में 128.6 मिमी, कोरिया में 198.6 मिमी, रायपुर में 128.0 मिमी, बलौदाबाजार में 229.8 मिमी, गरियाबंद में 249.5 मिमी, महासमुंद में 226.3 मिमी, धमतरी में 180.9 मिमी, बिलासपुर में 273.1 मिमी, मुंगेली में 310.8 मिमी, रायगढ़ में 231.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 349.1 मिमी, कोरबा में 206.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 344.1 मिमी, दुर्ग में 182.6 मिमी, कबीरधाम में 222.6 मिमी, राजनांदगांव में 233.0 मिमी, बालोद में 267.3 मिमी, बेमेतरा में 177.2 मिमी, बस्तर में 228.4 मिमी, कोण्डागांव में 202.8 मिमी, कांकेर में 199.7 मिमी, नारायणपुर में 235.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 202.0 मिमी और सुकमा में 191.0 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews