CG Weather: मानसून द्रोणिका का प्रभाव, इन जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

cg weather

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट । मानसून के साथ नए सिस्टम एक्टिव होने के चलते छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज शुक्रवार 19 अगस्त को बिलासपुर और बस्तर संभागों समेत 1 दर्जन जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। 19 और 20 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। 22 अगस्त के बाद राहत मिलने की उम्मीद है। दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश की भी संभावना है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! जल्द 50000 से 95000 तक बढ़ेगी सैलरी, जानें फिटमेंट फैक्टर पर ताजा अपडेट

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Update) के अनुसार, एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश के ऊपर स्थित है, इसके अगले 24 घंटे में और प्रबल होकर अवदाब के रूप में परिवर्तित होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में गंगेटिक पश्चिम बंगाल, उत्तर उड़ीसा,झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए आगे बढ़ने की संभावना है।वही मानसून द्रोणिका दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान उससे लगे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, चूरू, दिल्ली, बरेली, मालदा, कोलकाता, और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर चिन्हित निम्न दाब के केंद्र, तटीय बंगला देश तक स्थित है।

यह भी पढ़े.. प्रमोशन पर लगी रोक हटी, हाई कोर्ट ने कहा- राज्य सरकार दे सकती है विभागों में पदोन्नति, जल्द मिलेगा लाभ

सीजी मौसम विभाग (CG Weather Alert) के अनुसार, 18 अगस्त से निम्न दाब के क्षेत्र की वजह से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने लगी है, इसके चलते आज 19 अगस्त से भारी बारिश के आसार हैं। आज 19 अगस्त को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ बौछार की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा भी होने की संभावना है। 20-22 अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है। बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

अबतक का जिलेवार बारिश का रिकॉर्ड

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 904.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 18 अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1906.8 मिमी और सरगुजा में जिले में सबसे कम 362.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर में 526.8 मिमी, बलरामपुर में 476.6 मिमी, जशपुर में 535.2 मिमी, कोरिया में 542.0 मिमी, रायपुर में 690.1 मिमी।
  • बलौदाबाजार में 909.4 मिमी, गरियाबंद में 971.7 मिमी, महासमुंद में 936.8 मिमी, धमतरी में 976.7 मिमी, बिलासपुर में 1029.2 मिमी, मुंगेली में 970.0 मिमी, रायगढ़ में 870.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1062.6 मिमी।
  • कोरबा में 809.5 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 775.7 मिमी, दुर्ग में 797.4 मिमी, कबीरधाम में 875.6 मिमी, राजनांदगांव में 949.2 मिमी, बालोद में 1028.1 मिमी, बेमेतरा में 565.0 मिमी, बस्तर में 1291.5 मिमी।
  • कोण्डागांव में 1049.7 मिमी, कांकेर में 1178.2 मिमी, नारायणपुर में 1075.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 1303.6 मिमी और सुकमा में 867.8 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews