रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। एक के बाद एक एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बार बार बदलाव देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में दिवाली के बाद से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, आने वाले दिनों में पारा और गिर सकता है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (Chhattisgarh Meteorological Department) की मानें तो उत्तर से शुष्क और ठंडी हवाओं के प्रभाव से आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ेगा। आज 5 नवंबर को प्रदेश में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

यह भी पढ़े..UP Weather: फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विभाग, ठंड-कोहरे में होगी वृद्धि, छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के भी संकेत, जानें पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से शुष्क हवा का आगमन लगातार जारी है । प्रदेश 05 नवम्बर को मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है । प्रदेश में न्युनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। नवंबर के दूसरे हफ्ते में बादल हटते ही प्रदेश में कड़ाकी की ठंड शुरू हो जाएगी। शनिवार को बिलासपुर समेत अन्य जिलों में मौसम एकदम साफ रहेगा।10 नवंबर के बाद से प्रदेश में ठंड में और बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान और ज्यादा गिरेगा।

यह भी पढ़े…VIDEO VIRAL: स्टेनो बोला- ”कलेक्टर हरिश्चंद्र नहीं है, मैं उससे ज्यादा खतरनाक हूं”

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में लगातार आने वाली उत्तरी हवा के प्रभाव से प्रदेश में ठंड में इजाफा होने लगा है, शुक्रवार को नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है। इसी प्रकार रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी। इस साल जिस तरह से वर्षा हुई है, उसी तरह ठंड भी अपने तेवर दिखाएगी।