IPS Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IPS अधिकारियों का तबादला, 12 जिलों के SP बदले, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। वहीं अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज के नए आईजी के तौर पर नियुक्त किया गया है।
IPS Transfer 2026

छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी है। आए दिन विभिन्न विभागों में अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी कड़ी में, शुक्रवार को राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। जिसका आदेश भी जारी हो चुका है।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक समेत आईजी लेवल के अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। भावना पांडेय का धमतरी जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जबकि हरीश राठौर को कोरिया जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

अजय कुमार यादव बने राजनांदगांव रेंज के नए आईजी

जानकारी के अनुसार, गृह विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में सबसे प्रमुख बदलाव अजय कुमार यादव की पदस्थापना को लेकर हुआ है। उन्हें नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद से स्थानांतरित कर राजनांदगांव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

वहीं, राजनांदगांव रेंज के तत्कालीन आईजी बालाजी राव सोमावर को पुलिस मुख्यालय (PHQ), नया रायपुर में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा बस्तर रेंज के आईजी प्रशांत कुमार अग्रवाल का भी तबादला करते हुए उन्हें पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IPS अधिकारियों की तबादला सूची

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews