Chhattisgarh Weather : मौसम में बड़ा बदलाव, आज 5 जिलों में बादल- बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से हवा, पढ़े IMD का नया अपडेट

आज रविवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और मेघ गर्जन के साथ तेज हवा (40-50 kmph) होने की संभावना है।
mp Weather

छत्तीसगढ़ में भले ही मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी हो लेकिन बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल रही है। आज रविवार को प्रदेश के 5 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने, तत्पश्चात आगामी 2 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

आज रविवार को सरगुजा, जशपुर, जगदलपुर, बस्तर और बीजापुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश की रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने एवं एक-दो बार गरज़-चमक के साथ वर्षा/बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35°C और 26°C के आसपास रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड द्वीप बालुरघाट से होकर गुज़र रही है।एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश से पूर्वी विदर्भ तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बनी हुई है। इसके असर से आज रविवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और मेघ गर्जन के साथ तेज हवा (40-50 kmph) होने की संभावना है।

वर्षा ऋतु के पहले राज्य सरकार ने दिए ये निर्देश

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने वर्षा ऋतु के पहले नालों और नालियों की सफाई तथा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी व्यवस्थाओं के निर्देश दिए हैं। विभाग ने राज्य के सभी नगरीय निकायों को परिपत्र जारी कर नालों एवं नालियों पर कच्चे व पक्के अतिक्रमणों तथा अवरोधों को हटाने को कहा है। पेड़ों में लगे बोर्ड्स, साइन-बोर्ड्स, साइनेजेस, विज्ञापनों, बिजली के तारों तथा हाइटेंशन लाइन्स को भी हटाने के निर्देश विभाग ने दिए हैं। प्रदेश में माह जून में मानसून सक्रिय होने की संभावना है, इसलिए सभी जिलों में वर्षा की जानकारी संकलित की जा रही है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना भी की गई है।

Chhattisgarh Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews