Hindi News

Chhattisgarh Weather: छाए रहेंगे बादल, आज 5 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, सोमवार से फिर बदलेगा मौसम

Written by:Pooja Khodani
Published:
आज शनिवार को जशपुर, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
Chhattisgarh Weather: छाए रहेंगे बादल, आज 5 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, सोमवार से फिर बदलेगा मौसम

Chhattisgarh Weather Update :नवरात्रि के खत्म होने ही छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का दौर शुरू हो गया है, हालांकि नम हवाओं के चलते आज 5 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सोमवार से एक बार फिर मौसम तेजी से बदलेगा और तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।15 अक्टूबर के बाद नमी की मात्रा में कमी आने से गुलाबी ठंड महसूस की जाएगी।अमूमन हर साल अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में मॉनसून लौट जाता है, इस बार भी 13-14 अक्टूबर के बीच मॉनसून वापसी का अनुमान है।

छग मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते आज शनिवार को रायपुर के कई इलाकों में आज बादल छाए रहेंगे। दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस तो रात का तापमान 25 डिग्री रहेगा। जशपुर, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।अगले दो दिन उत्तर छग में हल्के बादल छाए रहेंगे और दक्षिण छग में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

अगले 2 दिन में Monsoon की वापसी संभव

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी उत्तर छग से शुरू हो गई है। मानसून वापसी की वापसी की रेखा प्रदेश के पेंड्रा रोड से होकर गुजर रही है। अगले 2 दिनों में शेष हिस्सों से मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।वही एक दो दिनों में 1 से 3 डिग्री तक अधिकतम तापमान बढ़ने के आसार हैं। मध्य छत्तीसगढ़ में 33 से 35 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंच सकता है।

जानिए Chhattisgarh में अब तक कहां कितनी हुई वर्षा 

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1174.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 12 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2444.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 609.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 640.9 मिमी, सूरजपुर में 1167.8 मिमी, बलरामपुर में 1746.9 मिमी, जशपुर में 1076.0 मिमी, कोरिया में 1132.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1089.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 961.1 मिमी, बलौदाबाजार में 1189.5 मिमी, गरियाबंद में 1121.4 मिमी, महासमुंद में 974.9 मिमी, धमतरी में 1043.5 मिमी, बिलासपुर में 998.1 मिमी, मुंगेली में 1117.1 मिमी, रायगढ़ में 1117.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1223.6 मिमी, सक्ती 1063.2 मिमी, कोरबा में 1423.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1208.7 मिमी, दुर्ग में 658.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 929.8 मिमी, राजनांदगांव में 1130.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1243.2 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 860.4 मिमी, बालोद में 1200.4 मिमी, बस्तर में 1280.9 मिमी, कोण्डागांव में 1212.4 मिमी, कांकेर में 1430.1 मिमी, नारायणपुर में 1466.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 1559.0 मिमी और सुकमा जिले में 1699.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews