छत्तीसगढ़ में आज शनिवार से मेघगर्जन तथा वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।खास करके बस्तर से आगे मानसून के बढ़ने का अनुमान है।
आज शनिवार को प्रदेश के 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन, अंधड़ और बिजली चमकने गिरने की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने व गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38°C और 27°C के आसपास रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें
1छत्तीसगढ़ में 2028 में बनेगी कांग्रेस की सरकार.. 2029 में राहुल गांधी PM, कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा दावा
2छत्तीसगढ़ 12वीं हिंदी पेपर लीक का दावा, छात्र संगठन ने किया जमकर हंगामा, FIR दर्ज और कार्रवाई का आश्वासन, जानें पूरा मामला
3दुर्ग में बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, अहमद नगर में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव
4छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, एक दिन में 6412 जोड़ों का विवाह, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ समारोह
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- नारायणपुर, कोंडागाांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, राजनांदगाांव, गरियाबांद, जांजगीर-चाांपा, रायगढ़ , जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, बलरामपुर, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा/ आांधी(40-60 KMPH) ।
- सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दांतेवाडा, बस्तर , नारायणपुर, कोंडागाांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगाांव, गरियाबांद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चाांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, में मेघगर्जन / आकाशीय बबजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) ।
वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां
- अगले 2 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण से लेकर मध्य प्रदेश और विदर्भ होते हुए मराठवाडा तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है।
- मध्य अरब सागर से लेकर दक्षिण तटीय ओडिशा तक एक द्रोणिका बनी हुई है जो तेलंगाना और रायलसीमा तथा आसपास के इलाकों से लगे उत्तरी आंतरिक कर्नाटक पर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण से होकर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बनी हुई है।इसके असर से एक हफ्ते तक हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहेगा। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ तेज हवा (50-60 kmph) चलने की संभावना है।