Chhattisgarh Weather : गर्मी से मिलेगी राहत, 3 दिन छाए रहेंगे बादल, इन संभागों में बारिश-आंधी की चेतावनी, 25 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम

cg weather

Chhattisgarh Weather Update Today : चक्रीय चक्रवात और वातावरण में नमी के चलते एक बार फिर छत्तीसगढ़ का मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने 21 से 25 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई है।खास करके बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में इसका असर रहेगा।इस दौरान आगामी दो दिनों में तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

25 अप्रैल तक इन संभागों में बारिश-आंधी के आसार

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो आज रविवार को बस्तर संभाग के सभी जिलों और दुर्ग संभाग के तीन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूदांबांदी के आसार हैं। 25 अप्रैल तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान रायपुर, बिलासपुर संभाग में चक्रवात का असर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही गरज चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात होने की संभावना है।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्व और उत्तर में स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा और उसके आसपास 0.9 ऊंचाई तक विस्तारित है। पाकिस्तान के ऊपर बने चक्रवाती घेरे के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, इसके असर से अगले तीन चार दिन प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मेघगर्जन, अंधड़ चलने के साथ बारिश और बिजली के आसार है।इसका मु्ख्य क्षेत्र रायपुर संभाग, दुर्ग संभाग व बस्तर संभाग रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews