Chhattisgarh Weather : 2 दिन में फिर एक्टिव होगा मानसून, आज भी कई जिलों में मेघगर्जन-बिजली- बारिश का अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का अपडेट

प्रदेश में अब तक जशपुर जिले में सर्वाधिक 211.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 15.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
IMD Weather Update

अगले दो दिनों तक पूरे छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने तत्पश्चात वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उसके आसपास 25 जून को एक नया सिस्टम बनने से मानसून फिर एक्टिव होगा और 27 जून से पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। आज सोमवार को प्रदेश के 30 जिलों में मौसम बदला रहेगा। इस दौरान बादल छाने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

आज 23 जून को रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35°C और 26°C के आसपास रहने की संभावना है।छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 62.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

आज सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • रायगढ़ , जशपुर, सुरगुजा, बलरामपुर में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा/ आंधी(40-60 KMPH)/वर्षा ।
  • सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर , नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला- पेंड्रा -मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH)/वर्षा।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

  • दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर कम दबाव का क्षेत्र आज, 22 जून 2025 को 1430 बजे IST पर बना हुआ है। इससे जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। अगले 12 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।
  • दक्षिण पाकिस्तान से बांग्लादेश और उससे सटे गंगा क्षेत्र के पश्चिम बंगाल तक फैली पूर्व-पश्चिम दिशा की कतरनी रेखा/ट्रफ, जो राजस्थान के मध्य भागों, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में स्थित निम्न दबाव क्षेत्र से संबंधित चक्रवाती परिसंचरण तथा झारखंड से होकर गुजरती है, समुद्र तल से 1.5 से 4.5 किलोमीटर की ऊँचाई के बीच स्थित है और ऊँचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकी हुई है।
  • उत्तरी पंजाब से दक्षिणी हरियाणा होते हुए उत्तरी बिहार तक बनी द्रोणिका, दक्षिणी उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र से संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण स्थित है।इसके असर से प्रदेश में बादल बारिश और बिजली का दौर जारी रहेगा।

छत्तीसगढ़अब तक 62.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 62.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक जशपुर जिले में सर्वाधिक 211.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 15.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 76.2 मि.मी., सूरजपुर में 89.0 मि.मी., बलरामपुर में 192.8 मि.मी., कोरिया में 128.2 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 57.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 40.9 मि.मी. बलौदाबाजार में 44.6 मि.मी।
  • गरियाबंद में 63.4 मि.मी., महासमुंद में 42.3 मि.मी. और धमतरी में 25.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर में 24.7 मि.मी., मुंगेली में 17.2 मि.मी. रायगढ़ में 114.0 मि.मी., सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 41.7 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 42.5 मि.मी., सक्ती में 47.6 मि.मी. कोरबा में 64.5 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 57.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 42.7 मि.मी।
  • कबीरधाम में 37.4 मि.मी., राजनांदगांव में 26.1 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 23.1 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 42.9 मि.मी., बालोद में 40.2 मि.मी. और बस्तर जिले में 81.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 51.2 मि.मी., कांकेर में 43.9 मि.मी., नारायणपुर में 24.4 मि.मी., दंतेवाड़ा में 113.3 मि.मी., सुकमा में 37.0 मि.मी. और बीजापुर में 103.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews