अगले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने तथा सरगुजा संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है। अगले 3 दिनों तक दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा की तीव्रता में कमी होने, तत्पश्चात वृद्धि होने की संभावना है।
आज 28 जून को प्रदेश के 2 दर्जन जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वर्तमान में सक्रिय है ये मौसम प्रणालियां
- पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी राजस्थान, उत्तरी एमपी, उत्तरी झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक जाती है और औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैली हुई है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकी हुई है।
- 29 जून, 2025 के आसपास उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तटीय बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में एक ताजा ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है। इसके असर से प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने तथा मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
आज शनिवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- 4 जिलों सरगुजा, कोरबा, गरियाबंद और धमतरी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट।
- कोंडागांव, नारायणपुर, रायपुर, बालोद समेत कई अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट।
- नारायणपुर, कोंडागाांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, गरियाबांद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ , कोरबा, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा।
छत्तीसगढ़ में अब तक 115.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
- छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 115.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक जशपुर जिले में सर्वाधिक 264.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। राजनांदगांव जिले में सबसे कम 35.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
- राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 107.4 मि.मी., सूरजपुर में 156.8 मि.मी., बलरामपुर में 245.7 मि.मी., कोरिया में 212.2 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 127.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- रायपुर जिले में 81.0 मि.मी. बलौदाबाजार में 125.8 मि.मी., गरियाबंद में 109.9 मि.मी., महासमुंद में 92.9 मि.मी. और धमतरी में 64.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- बिलासपुर में 83.1 मि.मी., मुंगेली में 96.8 मि.मी., रायगढ़ में 174.3 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 103.2 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 139.0 मि.मी., सक्ती में 69.1 मि.मी. कोरबा में 130.2 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 136.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
- दुर्ग जिले में 66.7 मि.मी., कबीरधाम में 64.6 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 92.7 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 58.9 मि.मी., बालोद में 69.4 मि.मी. बेमेतरा में 45.5 मि.मी और बस्तर जिले में 145.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
- कोंडागांव में 88.1 मि.मी., कांकेर में 108.6 मि.मी., नारायणपुर में 71.9 मि.मी., दंतेवाड़ा में 149.7 मि.मी., सुकमा में 68.9 मि.मी. और बीजापुर में 213.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
Chhattisgarh Weather Report

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !





