Chhattisgarh Weather: मौसम में बदलाव, फिर छाएंगे बादल, बारिश के भी आसार, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

अगले पांच दिनों तक बस्तर संभाग के जिलों सहित दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।अन्य कई इलाकों में बादल छा सकते हैं और रुक-रुककर बारिश हो सकती है
weather update

Chhattisgarh Weather Forecast: छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। आज शुक्रवार से अगले 5 दिनों तक दक्षिणी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। 26 अक्टूबर से प्रदेश में वर्षा वितरण में वृद्धि होने की संभावना है।अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा लेकिन इसके बाद 1-2 डिग्री की हल्की वृद्धि होने की संभावना है।रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

नए वेदर सिस्टम से फिर बादल बारिश 

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिणी अंडमान सागर पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को दक्षिण-पूर्वी और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान और अधिक स्पष्ट होने की संभावना है।इसके असर से आज प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।2 दिनों के बाद प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़: 1 जून से 15 अक्टूबर तक हुई 1212.8 मिमी वर्षा

  • छत्तीसगढ़ में अब तक 1213.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1659.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 554.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1159.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 1004.8 मि.मी., गरियाबंद में 1234.9 मि.मी, महासमुंद में 1065.1 मि.मी. और धमतरी में 1149.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1205.1 मि.मी., मुंगेली में 1183.0 मि.मी., रायगढ़ में 1396.7 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1116.1 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1413.5 मि.मी., सक्ती में 1274.2 मि.मी., कोरबा में 1179.3 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1112.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 948.2 मि.मी., कबीरधाम में 892.0 मि.मी., राजनांदगांव में 1012.5 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1462.0 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 919.1 मि.मी. और बालोद में 1317.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 799.0 मि.मी., सूरजपुर में 1183.2 मि.मी., बलरामपुर में 1580.4 मि.मी., जशपुर में 1105.4 मि.मी., कोरिया में 1253.4 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1138.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1640.6 मि.मी., कोंडागांव जिले में 1213.5 मि.मी., कांकेर में 1421.8 मि.मी., नारायणपुर में 1474.4 मि.मी., दंतेवाड़ा जिले में 1652.3 मि.मी., और सुकमा जिले में 1332.5 मि.मी. की औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews