Chhattisgarh Weather : नए सिस्टम से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश-बिजली के आसार, छाए रहेंगे बादल, जानें विभाग का पूर्वानुमान

UP Weather,

Chhattisgarh Weather Update Today : रक्षाबंधन से पहले एक बार फिर छत्‍तीसगढ़ के मौसम के मिजाज बदलने लगे है, बारिश पर ब्रेक के साथ पारे में भी वृद्धि होने लगी है।हालांकि छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद 24 से 25 अगस्त के बीच उत्तरी भाग में बारिश की संभावना जताई गई है। मानसून के फिर एक्टिव होने के बाद दक्षिण भाग में भी वर्षा हो सकती है।इस दौरान बाकी हिस्सों में हल्की बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, जगदलपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बलरामपुर और सुकमा में आज हल्की बारिश के आसार है। वही दंतेवाड़ा, रायपुर, काजनांदगांव और बीजापुर में मौसम खुला रहेगा और तापमान बढ़ने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में एक निन्न दाब का क्षेत्र निर्मित हो रहा है, वहीं पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो सकता है, ऐसी स्थिति में अगले दो तीन दिनों तक बिलासपुर में बीच-बीच में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी होने के आसार है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश का अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

क्या कहता है छत्तीसगढ़ मौसम विभाग का पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य मध्यप्रदेश और उसके आसपास स्थित है तथा यह 3.1 से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर अमृतसर, करनाल, मेरठ, लखनऊ, गया, मालदा और उसके बाद पूर्व की ओर नागालैंड तक स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बुधवार 23 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 697.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 697.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 22 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1234.2 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 325.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 609.2 मिमी, बलरामपुर में 631.8 मिमी, जशपुर में 556.5 मिमी, कोरिया में 667.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 680.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  •  रायपुर जिले में 810.0 मिमी, बलौदाबाजार में 691.3 मिमी, गरियाबंद में 640.3 मिमी, महासमुंद में 736.2 मिमी, धमतरी में 717.4 मिमी, बिलासपुर में 720.0 मिमी, मुंगेली में 860.4 मिमी, रायगढ़ में 778.2 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 615.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 593.1 मिमी, सक्ती में 591.0 मिमी, कोरबा में 679.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 684.4 मिमी, दुर्ग में 569.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 549.8 मिमी, राजनांदगांव में 777.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 893.6 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 718.9 मिमी, बालोद में 757.7 मिमी, बेमेतरा में 545.1 मिमी, बस्तर में 716.0 मिमी, कोण्डागांव में 612.8 मिमी, कांकेर में 664.4 मिमी, नारायणपुर में 624.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 810.3 मिमी और सुकमा में 1024.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews