Chhattisgarh Weather : मानसून की विदाई से पहले फिर बरसेंगे बादल, कई जिलों में बारिश के आसार, पढ़े IMD का नया पूर्वानुमान

एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1166.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2377.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
cg weather update today

Chhattisgarh Weather Update : मानसून की विदाई से पहले छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव आने वाला है। अगले 24 घंटे बाद नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से आगामी दो दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। आज शुक्रवार को प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की से हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

छग मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून यूटर्न के संकेत मिले है, जिसके चलते 6 अक्टूबर से उत्तर और मध्य भागों में गरज चमक के साथ वज्रपात की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।  प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश या बौछार हो सकती है। मध्य छग में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 36 डिसे रहने की संभावना है। 20 अक्टूबर तक मानसून प्रदेश से पूरी तरह से विदा हो जाएगा। इसके बादउत्तर-पूर्वी हवाओं के साथ अक्टूबर के अंत में तापमान में गिरावट आएगी, जिससे रात में ठंड बढ़ने के आसार है।

क्या कहता है छग मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उसके आसपास स्थित है। यह 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व बिहार से उत्तर अंडमान सागर तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।इस उपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास 4अक्टूबर को बनने की संभावना है, जिससे चरम दक्षिण में वर्षा हो सकती है, जबकि अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 1166.1 MM वर्षा

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1166.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 04 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2377.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 634.5 मिमी, सूरजपुर में 1160.8 मिमी, बलरामपुर में 1733.8 मिमी, जशपुर में 1064.1 मिमी, कोरिया में 1127.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1088.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 956.0 मिमी, बलौदाबाजार में 1188.3 मिमी, गरियाबंद में 1100.8 मिमी, महासमुंद में 969.8 मिमी, धमतरी में 1035.5 मिमी, बिलासपुर में 996.0 मिमी, मुंगेली में 1115.5 मिमी, रायगढ़ में 1111.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1223.4 मिमी, सक्ती 1063.1 मिमी, कोरबा में 1418.9 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1207.5 मिमी, दुर्ग में 655.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 922.6 मिमी, राजनांदगांव में 1128.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1239.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 856.6 मिमी, बालोद में 1199.6 मिमी, बस्तर में 1270.8 मिमी, कोण्डागांव में 1206.4 मिमी, कांकेर में 1422.5 मिमी, नारायणपुर में 1465.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 1522.4 मिमी और सुकमा जिले में 1675.9 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews