Chhattisgarh Weather : शनिवार-रविवार से दिखेगा मौसम में बदलाव, अभी 2 दिन छाए रहेंगे बादल, आज कैसा रहेगा वेदर, जानें IMD अपडेट

राज्य के दक्षिणी हिस्सों में आगामी दो दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा।
UP weather

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में अब धीरे धीरे मौसम बदलने लगा है। राज्य के दक्षिणी हिस्सों में आगामी दो दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है ।पहाड़ों पर बर्फबारी पड़ने से 15 नवंबर के बाद से प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने का अनुमान है, हालांकि अभी रात और सुबह के समय कोहरे के साथ हल्की ठंड महसूस होने लगी है।

दरअसल, 14 नवंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, ऐसे में बस्तर संभाग में 2 दिन तक बादल छाए रहेंगे।दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित चक्रवात और उससे जुड़े निम्न दबाव क्षेत्र के कारण प्रदेश के दक्षिणी जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।इसके असर से 16 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के साथ नवंबर के आखिरी सप्ताह में तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे जा सकता है।

वर्तमान में सक्रिय है ये मौसम प्रणालियां

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर स्थित एक चक्रवाती परिसंचरण और उससे जुड़ा निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है। यह परिसंचरण समुद्र तल से लगभग 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी, जिससे मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा।अगले हफ्ते से हवा की दिशा में परिवर्तन होगा, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews