कोई मजबूत मौसम प्रणाली के सक्रिय ना होने के चलते छत्तीसगढ़ के मौसम में एकदम से बदलाव आ गया है। हालांकि सुबह और देर रात के समय हल्की ठंड और कोहरे का प्रभाव बना हुआ है लेकिन दिन में धूप खिली हुई है। अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है लेकिन इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में वृद्धि होने के आसार है।
अगले 7 दिनों तक अधिकतम में भी कोई विशेष बदलाव होने की कोई संभावना नहीं है। शनिवार (6 फरवरी 2026) को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 06.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
2-4 दिन छत्तीसगढ़ का मौसम रहेगा शुष्क
- रायपुर मौसम केंद्र की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, दो-चार दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। रायपुर में सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 डिग्री सेल्सियस और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
- 8-9 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, हालांकि इसके छत्तीसगढ़ के मौसम पर कोई विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना कम है। इसके चलते प्रदेश में फिलहाल बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
Chhattisgarh Weather Forecast Report






