Chhattisgarh Weather :मौसम में बदलाव, आज इन जिलों में मेघगर्जन-बिजली और बारिश का अलर्ट, पढ़े IMD अपडेट

इस हफ्ते छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बारिश की गतिविधि कम होने की संभावना है लेकिन सरगुजा संभाग में मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।
up weather TODAY

मानसून फिर सुस्त पड़ गया है, जिसके चलते आज रविवार से छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अगले 5 दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ (बिलासपुर रायपुर दुर्ग बस्तर संभाग ) में वर्षा की गतिविधि में कमी होने की संभावना है।वही अगले एक सप्ताह तक सरगुजा जिलों में मध्यम वर्षा जारी रहने के आसार है।

चक्रवाती परिसंचरण और कम दबाब के क्षेत्र के चलते आज रविवार को एक दर्जन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर में आकाश मेघमय रहने के साथ कुछ बार वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34°C और 26°C के आसपास रहने की संभावना है।

आज रविवार को इन जिलों बारिश का अलर्ट

बलौदा बाजार, जांजगीर-चाांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर मेघगर्जन/ आकाशीय बिजली/ अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा।अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।कहीं कहीं बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

  • औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका अब सूरतगढ़, सीकर, ग्वालियर, सिद्धि, डाल्टनगंज, कोंटाई और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।
  • उत्तरी हरियाणा से दक्षिण उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक एक कम दबाव का क्षेत्र, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।इसके असर से आज रविवार सोमवार को प्रदेश में मेघगर्जन के साथ अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 13 जुलाई तक 369.3 MM वर्षा

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 369.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 540.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 178.3 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा में 275.9 मि.मी., सूरजपुर में 452.4 मि.मी., जशपुर में 475.3 मि.मी., कोरिया में 399.5 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 354.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर जिले में 351.8 मि.मी., बलौदाबाजार में 352.7 मि.मी., गरियाबंद में 318.6 मि.मी., महासमुंद में 335.2 मि.मी. और धमतरी में 323.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर में 387.1 मि.मी., मुंगेली में 381.7 मि.मी., रायगढ़ में 520.0 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 363.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 491.4 मि.मी., सक्ती में 430.6 मि.मी., कोरबा में 469.1 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 368.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
  • दुर्ग जिले में 303.7 मि.मी., कबीरधाम में 260.6 मि.मी., राजनांदगांव में 298.8 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी में 484.9 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 246.9 मि.मी., बालोद में 380.4 मि.मी. और बस्तर जिले में 436.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
  • कोंडागांव में 263.1 मि.मी., कांकेर में 366.9 मि.मी., नारायणपुर में 315.7 मि.मी., दंतेवाड़ा में 398.3 मि.मी., सुकमा में 215.1 मि.मी. और बीजापुर में 445.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews