Chhattisgarh Weather :शनिवार से फिर बदलेगा मौसम, आज इन जिलों में मेघगर्जन-बिजली और बारिश का अलर्ट, पढ़े IMD का नया अपडेट

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 362.1 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। अब तक रायगढ़ जिले में सर्वाधिक 518.3 MM और बेमेतरा जिले में सबसे कम 174.9 MM वर्षा दर्ज हुई है।
weather update

छत्तीसगढ में शनिवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज शुक्रवार को उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा की तीव्रता में कमी होने की संभावना है।

रायपुर में आकाश मेघमय रहने के साथ हल्की से मध्यम से बारिश और अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 29°C और 24°C के आसपास रहने की संभावना है।छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 362.1 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।प्रदेश में अब तक रायगढ़ में सर्वाधिक 518.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 174.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

आज शुक्रवार को इन जिलों बारिश का अलर्ट

बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर कांकेर, धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर,बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ , बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर मेघगर्जन/ आकाशीय बिजली/ अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा।
है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • दक्षिण झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र तथा इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका सूरतगढ़, भिवानी, अलीगढ़, बांदा, डाल्टनगंज, दक्षिण झारखंड और आसपास के निम्न ट्बाव क्षेत्र के केंद्र, दीघा और वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रहा है।
  • दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर दक्षिण झारखंड और उत्तरी मध्य प्रदेश तथा उत्तरी छत्तीसगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक की द्रोणिका समुद्र तल से 0.9 और 1.5 किमी ऊपर बनी हुई है। पूर्वोत्तर अरब सागर से दक्षिण झारखंड और आसपास के क्षेत्रों से होते हुए दक्षिण गुजरात क्षेत्र, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक समुद्र तल से 4.5 और 7.6 किमी ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है।
  • पश्चिम असम से गंगीय पश्चिम बंगाल डोते हुए विदर्भ तक एक कम दबाव वाली रेखा, दक्षिण झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर इल्की से मध्यम वर्षा और एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 11 जुलाई तक 362.1 MM वर्षा

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 362.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक रायगढ़ जिले में सर्वाधिक 518.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 174.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 271.7 मि.मी., सूरजपुर में 438.4 मि.मी., बलरामपुर में 507.4 मि.मी., जशपुर में 460.9 मि.मी., कोरिया में 394.3 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 335.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर जिले में 342.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 341.6 मि.मी., गरियाबंद में 311.9 मि.मी., महासमुंद में 329.4 मि.मी. और धमतरी में 316.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर में 379.3 मि.मी., मुंगेली में 381.4 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 362.5 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 483.4 मि.मी., सक्ती में 413.9 मि.मी., कोरबा में 454.8 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 358.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
  • दुर्ग जिले में 302.8 मि.मी., कबीरधाम में 255.7 मि.मी., राजनांदगांव में 290.1 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 480.9 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 245.8 मि.मी., बालोद में 371.7 मि.मी. और बस्तर जिले में 436.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
  • कोंडागांव में 263.0 मि.मी., कांकेर में 365.9 मि.मी., नारायणपुर में 315.5 मि.मी., दंतेवाड़ा में 397.0 मि.मी., सुकमा में 207.5 मि.मी. और बीजापुर में 440.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews