Chhattisgarh Weather : तीन दिन बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार, तापमान में उतार-चढ़ाव, 27 फरवरी के बाद फिर बदलेगा मौसम

Chhattisgarh Weather :​बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण दो दिन मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ (विशेषकर बस्तर और रायपुर संभाग) बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। 27 फरवरी के बाद मौसम फिर शुष्क और साफ रहने की संभावना है।
up Weather

मार्च से पहले छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश की स्थिति बनी हुई है। अगले 3 दिनों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2-3°C की वृद्धि होने की संभावना है। आगामी दिनों में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

वहीं अगले 7 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में पारा 32°C से 34°C के बीच बना हुआ है। उत्तर छत्तीसगढ़ (सरगुजा संभाग) में न्यूनतम तापमान 12°C से 14°C के आसपास है, जबकि रायपुर और दुर्ग जैसे शहरों में यह 18°C से 20°C के करीब बना हुआ है। आज बुधवार को रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C और 19°C के आसपास रहने की संभावना है।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

रायपुर मौसम केंद्र की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र से संबंधित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। बुधवार को इसके पूर्व की ओर बढ़ते रहने और धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में बनी द्रोणिका, जिसका अक्ष समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर बनी हुई है। गंगा के पश्चिमी बंगाल के ऊपर, उत्तरी तटीय ओडिशा से सटे क्षेत्र में, समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है। इसके असर से दो-तीन दिन कहीं-कहीं हल्की वर्षा और गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

Chhattisgarh Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews