Hindi News

मुख्यमंत्री साय का जापान दौरा बना तकनीकी और औद्योगिक सहयोग का नया आयाम, NTT लिमिटेड से निवेश पर हुई अहम चर्चा

Written by:Saurabh Singh
Published:
मुख्यमंत्री साय ने जापान की उन्नत तकनीक और भारत की कुशल मानव संसाधन शक्ति के संयोजन से औद्योगिक सहयोग की व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने छत्तीसगढ़ को जापानी पर्यटकों के लिए एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में प्रस्तुत करने और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
मुख्यमंत्री साय का जापान दौरा बना तकनीकी और औद्योगिक सहयोग का नया आयाम, NTT लिमिटेड से निवेश पर हुई अहम चर्चा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जापान में विश्व की अग्रणी आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल समाधान कंपनी एनटीटी लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कायो इतो से मुलाकात की। 90 अरब अमेरिकी डॉलर की वार्षिक आय और 50 से अधिक देशों में कार्यरत एनटीटी के साथ इस बैठक में छत्तीसगढ़ में तकनीक आधारित निवेश की संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने राज्य में डिजिटल इकोसिस्टम को सशक्त बनाने और क्लाउड कम्प्यूटिंग तथा साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग की दिशा में जोर दिया।

उसी दिन शाम को, भारत के जापान में राजदूत सिबी जॉर्ज द्वारा आयोजित औपचारिक रात्रिभोज में मुख्यमंत्री साय और उनके प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में उद्योग और व्यापार के माध्यम से देशों को जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया गया। चर्चा में आर्थिक स्थिरता, व्यापारिक सुरक्षा, पर्यावरणीय संतुलन और औद्योगिक विकास की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। यह आयोजन भारत और जापान के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

तकनीक और संस्कृति का संगम

मुख्यमंत्री साय ने जापान की उन्नत तकनीक और भारत की कुशल मानव संसाधन शक्ति के संयोजन से औद्योगिक सहयोग की व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने छत्तीसगढ़ को जापानी पर्यटकों के लिए एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में प्रस्तुत करने और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। यह दृष्टिकोण छत्तीसगढ़ को न केवल औद्योगिक और तकनीकी केंद्र के रूप में, बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन गंतव्य के रूप में भी स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

औद्योगिक विकास, डिजिटल नवाचार

मुख्यमंत्री साय और उनके प्रतिनिधिमंडल का जापान दौरा का पहला दिन व्यापार, तकनीक और कूटनीति के क्षेत्र में नए अवसरों की खोज के साथ उपलब्धियों से भरा रहा। इस दौरे से छत्तीसगढ़ को तीव्र औद्योगिक विकास, डिजिटल नवाचार और वैश्विक साझेदारी के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए। यह प्रयास राज्य को वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने और भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Saurabh Singh
लेखक के बारे में
राजनीति में गहरी रुचि. खबरों के विश्लेषण में तेज और राजनीतिक परिस्थितियों की समझ रखते हैं. देश-दुनिया की घटनाओं पर बारीक नजर और फिर उसे खबरों के रूप में लिखने के शौकीन हैं. View all posts by Saurabh Singh
Follow Us :GoogleNews