चुनाव का असर परीक्षाओं पर भी, नौवीं से बारहवीं की अर्धवार्षिक परीक्षा तारीखों में बदलाव, नया टाइम टेबल जारी 

jee advanced 2024

CG Election  2023 :  छत्तीसगढ़ में इस समय विधानसभा चुनाव चल रहे हैं, पहले चरण में 20 सीटों के लिए 7 नवंबर को  मतदान हुआ अब दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा, इसमें 70 सीटों के लिए मतदान होगा , इस चरण के कारण सरकारी स्कूलों की परीक्षाएं प्रभावित हुई है, कक्षा नौवी से 12 की अर्धवार्षिक यानि छमाही परीक्षा के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अर्धवार्षिक परीक्षा 22 नवंबर से होनी थी लेकिन इस बीच 17 नवंबर को मतदान होने के कारण परीक्षाओं आयोजित किये जाने को लेकर चर्चा होने लगी , परिजन परेशान कि चुनावी शोर में बच्चे तैयारी कैसे कर पाएंगे और फिर टीचर्स की ड्यूटी भी चुनाव में है तो कैसे परीक्षा होगी?

7 दिसंबर  से 15 दिसंबर  तक आयोजित की जाएँगी अर्धवार्षिक परीक्षा 

इसलिए शिक्षा विभाग ने फैसला लिया है कि 22 नवंबर से होने वाली नौवी से 12 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा अब सात दिसंबर  से 15 दिसंबर  तक आयोजित की जाएँगी, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने परीक्षा से संबंधित नया टाइम टेबल जारी कर दिया है। प्रयोग के तौर पर रायपुर जिले में मासिक परीक्षाएं हो रही हैं। इन परीक्षाओं के लिए पेपर भी डीईओ कार्यालय की तरफ से सभी स्कूलों को सेंट्रलाइज भेजा जा रहा है।

हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के पेपर होंगे अलग-अलग

आपको बता दें कि रायपुर जिले में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भी चल रहे हैं। इसलिए विभाग ने फैसला लिया है कि हिंदी और अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अलग-अलग समय में परीक्षाएं होंगी। दोनों के लिए प्रश्नपत्र सेंट्रलाइज भेजे जाएंगे। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं सुबह आठ से 11 बजे तक होगी, वहीं स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल और अन्य हाईस्कूल, हायर सेकंडरी हिंदी माध्यम स्कूलों में परीक्षाएं दोपहर 12 से तीन बजे तक होगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews