Hindi News

पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, महंगाई राहत में वृद्धि, अक्टूबर 2024 से लाभ, जल्द खाते में बढ़कर आएगी पेंशन

Written by:Pooja Khodani
Published:
नगरीय निकायों के सातवें वेतनमान के पेंशनर्स के महंगाई राहत में 4 प्रतिशत और छटवें वेतनमान के में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, महंगाई राहत में वृद्धि, अक्टूबर 2024 से लाभ, जल्द खाते में बढ़कर आएगी पेंशन

CG Pensioners DR Hike : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों पेंशनरों के बाद अब राज्य की विष्णुसाय सरकार ने नगरीय निकायों के पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने पेंशनर्स की महंगाई राहत में बड़ी वृद्धि की है। नई दरें 1 अक्टूबर 2024 से प्रभावी होंगी, ऐसे में अक्टूबर से दिसंबर तक का एरियर भी मिलेगा। इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए है।

राज्य शासन ने नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स के महंगाई राहत में वृद्धि की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन प्राप्त करने वालों की महंगाई राहत में चार प्रतिशत और छटवें वेतनमान के अनुसार पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर्स के महंगाई राहत में नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। दोनों वेतनमानों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स को 1 अक्टूबर 2024 से इस वृद्धि का लाभ दिया जाएगा।

अब इतना मिलेगा महंगाई राहत का लाभ

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव के अनुमोदन के बाद  विभाग ने मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य शासन द्वारा महंगाई राहत में बढ़ोतरी के बाद सातवें वेतनमान और छटवें वेतनमान के पेंशनर्स का महंगाई राहत क्रमशः 50 प्रतिशत और 239 प्रतिशत हो जाएगा। वर्तमान में सातवें वेतनमान के पेंशनर्स को 46 प्रतिशत और छटवें वेतनमान के पेंशनर्स को 230 प्रतिशत महंगाई राहत दी जा रही है।

छग कर्मचारियों पेंशनर्स का अक्टूबर 2024 में बढ़ा था डीए

  • गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने अक्टूबर में ही सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 4% बढ़ा दिया था, जिसका बाद डीए 46% से बढ़कर 50% हो गया।नए दरें अक्टूबर 2024 से ही लागू की गई थी। इससे राज्य के 3 लाख से ज़्यादा कर्मचारियों को लाभ मिला है, हालांकि केन्द्र से अभी भी राज्य कर्मचारी पीछे है, क्योंकि वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों को 53% डीए का लाभ मिल रहा है और मार्च 2025 में फिर 3 से 4% डीए बढ़ने के संकेत है।
  • 1.20 लाख पेंशनरों की महंगाई राहत (डीआर) में भी 9% की वृद्धि की गई थी। 1 मार्च 2024 से पेंशनरों को सातवें वेतनमान के तहत 46% और छठे वेतनमान के तहत 239% की दर से महंगाई राहत मिल रही है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews