Hindi News

IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बदलाव, 11 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, यहाँ देखें लिस्ट

Published:
छतीसगढ़ सरकार ने 11 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है। 6 जिलों को नए कलेक्टर भी मिले हैं। तबादले का आदेश जारी हो चुका है। जाइए जानें किसे क्या पदभार मिला है?
IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बदलाव, 11 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, यहाँ देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साईं की सरकार ने नौकरशाही में बड़ा बदलाव किया है। एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों को स्थानांतरित (IAS Transfer 2025) किया गया है। प्रबंध संचालक, सचिव और आयुक्त समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव देखने को मिला है। नारायणपुर, सरगुजा, कोरबा, बेमेतरा समेत का 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने 16 दिसंबर मंगलवार को जारी कर दिया है।

बैच 2020 के आईएएस अधिकारी रोमा श्रीवास्तव को अगले आदेश तक उप सचिव मंत्रालय पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी पद पर कार्यरत थी। प्रकाश कुमार सर्वे को आयुक्त, नगर पालिका निगम, बिलासपुर पद पर भेजा गया है। पहले वह अपर कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इन जिलों में नियुक्त किए गए नए कलेक्टर 

  • अजीत वसंत को सरगुजा का नया कलेक्टर बनाया गया है। पहले वह कोरबा जिला कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे।
  • कोरबा के नए कलेक्टर कुणाल दुदावत होंगे , जो दंतेवाड़ा कलेक्टर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
  • देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा जिला कलेक्टर पद से हटाकर दंतेवाड़ा कलेक्टर पद पर भेजा गया है।
  •  प्रतिष्ठा ममगाई को स्थानांतरित करके कलेक्टर जिला बेमेतरा पद पर भेजा गया है।
  • नम्रता जैन अपर कलेक्टर रायपुर को स्थानांतरित करके कलेक्टर नारायणपुर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा केंद्र प्रभारी इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का एडिशनल चार्ज भी संभाल रही थी।
  • अमित कुमार को सुकमा जिला का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जो पहले आयुक्त नगर पालिका निगम बिलासपुर पद पर कार्यरत थे।

इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

भास्कर विलास संदीप, कलेक्टर जिला सरगुजा को स्थानांतरित करके अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ पद पर पदस्थ किया गया है। रणवीर शर्मा को प्रबंध संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। वही गजेंद्र सिंह ठाकुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी पद पर नियुक्त किया गया है, जो पहले अपर कलेक्टर सुकमा पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

छत्तीसगढ़ आईएएस तबादला सूची यहाँ देखें
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews