छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नारायणपुर-चारभाटी इलाके में आरा पहाड़ से टकराकर एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में विमान सवार पायलट और को-पायलट की मौत का भी दावा किया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विमान हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद पहाड़ी इलाके से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देखा गया है।
बता दें कि इस हादसे के बार में स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आसमान में उड़ते समय विमान का संतुलन बिगड़ा और फिर वह नीचे की ओर आने लगा। जैसे ही विमान नीचे आया वह पेड़ों से टकराकर पहाड़ से टकरा गया। जिसके बाद आसमान में धुंआ उठने लगा। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस विमान में कुल कितने लोग सवार थे।
जांच में जुटा प्रशास
प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। जशपुर जिला प्रशासन का कहना है कि इस विमान हादसे में हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी। पहाड़ी इलाका होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है। इलाके की तलाशी के लिए ड्रोन समेत हर इक्विपमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है।





