राशनकार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर, नवीनीकरण-ईकेवायसी पर ताजा अपडेट, इस तारीख तक पूरा कर ले काम, वरना नहीं मिलेगा लाभ!

eKYC के लिए शेष बचे हुए हितग्राही को नजदीकी के शासकीय उचित मूल्य दुकान में अपने राशनकार्ड के सभी सदस्यों का eKYC आवश्यक रूप से किया जाना सुनिश्चित है।
ration card holder news

Chhattisgarh Ration Card Renewal/eKYC : छत्तीसगढ़ के राशनकार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। अगर अबतक आपने राशन कार्ड का नवीनीकरण नहीं किया है तो 30 जून तक से पहले करवा लें, इसके बाद नवीनीकरण नही होगा। यदि 30 जून तक आपने ई-केवाईसी नहीं कराया तो राशन मिलना भी बंद हो जाएगा। नवीनीकरण के लिए शेष बचे हुए राशनकार्ड धारियों को एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर लिंक डाउनलोड कर या अपने शासकीय उचित मूल्य दुकान पहुंचकर राशनकार्ड का नवीनीकरण कराया जाना है।

30 जून तक eKYC/नवीनीकरण अनिवार्य

दरअसल, सामान्य श्रेणी एपीएल प्राथमिकता और अंत्योदय अन्न योजना के परिवार के राशन कार्डधारियों का eKYC और नवीनीकरण के लिए राज्य स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें सभी योजनाओं के शेष बचे हुए हितग्राहियों को 30 जून तक eKYC व नवीनीकरण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है। eKYC के लिए शेष बचे हुए हितग्राही को नजदीकी के शासकीय उचित मूल्य दुकान में अपने राशनकार्ड के सभी सदस्यों का eKYC आवश्यक रूप से किया जाना सुनिश्चित है। इस संबंध में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले के खाद्य नियंत्रक भूपेन्द्र मिश्रा द्वारा समस्त सहायक खाद्य अधिकारीयों एवं खाद्य निरीक्षकों की बैठक लेकर समय-सीमा में शेष बचे हुए राशनकार्डधारी परिवारों का eKYC एवं नवीनीकरण पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

कैसे करें ईकेवाईसी

ई केवाईसी के लिए शेष बचे हुए हितग्राही को अपने नजदीकी शासकीय उचित मूल्य की दुकान में जाना होगा. राशनकार्ड के सभी सदस्यों का ईकेवाईसी आवश्यक रूप से किया जाना जरूरी है. नवीनीकरण के लिए शेष बचे हुए राशनकार्ड धारियों को एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर लिंक डाउनलोड कर या अपने शासकीय उचित मूल्य दुकान पहुंचकर राशनकार्ड का नवीनीकरण कराया जाना है.

कैसे करें राशनकार्ड नवीनीकरण?

  • राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
  • हितग्राही खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं।
  • ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews