Chhattisgarh Ration Card Renewal Date : छत्तीसगढ़ के राशनकार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। विष्णु देव साय सरकार ने राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने नवीनीकरण के लिए तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब धारक अब 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही वे घर बैठे मोबाइल एप से भी आवेदन कर सकते है।
15 मार्च तक कर सकते है आवेदन
दरअसल, सीएम विष्णु देव साय के आदेश पर आम नागरिक की सुविधा का ध्यान रखते हुए छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य दिनांक 15 मार्च 2024 तक बढ़ा दिया गया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयाल दास बघेल के निर्देश पर खाद्य विभाग के संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने सभी जिलों के कलेक्टरों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें
1खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: कर्नाटक ने 23 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब किया अपने नाम, मेजबान छत्तीसगढ़ रहा नौवें स्थान पर
2महंगी हुई शराब, बदले नियम भी! छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से लागू नए फैसले
3‘नक्सलवाद पर विजय’ कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा, बोले- छत्तीसगढ़ से सशक्त नक्सल कैडर का हुआ अंत
4छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 33 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार-नकदी और सोना भी बरामद
मोबाईल एप से भी कर सकते है आवेदन
- राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
- हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in/ से डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं।
- ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।